LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : भागलपुर में प्रशांत किशोर ने किया बड़ा दावा, कहा 2025 में नीतीश कुमार नहीं बन पाएंगे मुख्यमंत्री, निशांत पर कहा.....

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है. भागलपुर में उन्होंने कहा की 2025 के चुनाव में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे.......पढ़िए आगे

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : भागलपुर में प्रशांत किशोर ने
सीएम नहीं बन पाएंगे नीतीश कुमार - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार की सियासत में नया तूफान खड़ा कर दिया है। भागलपुर के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। प्रशांत किशोर ने साफ शब्दों में कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। 

इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि वह इस बात को कागज पर लिखकर देने के लिए भी तैयार हैं। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में संभावित प्रवेश पर भी प्रशांत किशोर ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि निशांत को वह अभी नेता के तौर पर स्वीकार नहीं करते है। 

वहीं  पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रशांत किशोर ने दुख जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार को महज बयान देने से आगे बढ़कर आतंकियों के सफाए के लिए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। प्रशांत किशोर के इन बयानों से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट