LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Crime News : बांका में युवती की हत्या मामले का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, महिला सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बांका में युवती की हत्या मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है. इस मामले में पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बांका में युवती की हत्या मामले का पुलिस न
हत्या मामले का खुलासा - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : ज़िले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में 9 मई को एक युवती की गला रेत कर की गई। हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बांका सदर एसडीपीओ विपिन बिहारी ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि 9 मई की सुबह रामपुर गांव के एक खेत में एक युवती की लाश गला रेतकर फेंकी हुई पाई गई थी। इस जघन्य हत्या की सूचना मिलते ही बांका एसपी उपेंद्र वर्मा के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व स्वयं एसडीपीओ विपिन बिहारी कर रहे थे। साथ ही तकनीकी शाखा की सहायता से जांच को तेजी से आगे बढ़ाया गया।जांच के दौरान मिले सुरागों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

पुरानी रंजिश बनी हत्या का कारण

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतका के परिवार से उनका पुराना विवाद था। इसी रंजिश के चलते प्रतिशोध की भावना से सभी ने मिलकर युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के इस वीभत्स कांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की सराहना इलाके के लोगों ने की है। हालांकि, परिजन और स्थानीय लोग अब आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

साक्ष्य पुख्ता

पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य पुख्ता हैं और जल्द ही उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। छापेमारी में शामिल थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा , अपर थाना अध्यक्ष राहुल सिंह, दयाकांत पासवान और पुलिस बल शामिल थे।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट