LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : बांका में कार में बनाये तहखाने से पुलिस ने 59 किलों चांदी किया बरामद, दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar News : बांका में कार में बनाये तहखाने से पुलिस ने 59 क

BANKA : जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की है। एक कार में बनाए गए गुप्त तहखाना से पुलिस ने 58 किलो 480 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान के नेतृत्व में बाराहाट बाजार के पास भागलपुर  दुमका मुख्य मार्ग पर वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो कार के अंदर तहखाना बना हुआ पाया गया, जिसमें चांदी के भारी मात्रा में जेवर छिपाए गए थे।

बंगाल से दरभंगा ले जाई जा रही थी चांदी

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल से चांदी दरभंगा ले जा रहे थे। बरामद चांदी की अनुमानित कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसडीओ अविनाश कुमार और एसडीपीओ अर्चना कुमारी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

आयकर और जीएसटी विभाग करेगा जांच

एसडीपीओ अर्चना कुमारी ने बताया कि मामले की सूचना इनकम टैक्स और जीएसटी विभाग को भी दी गई है। दोनों विभाग के अधिकारी जल्द ही चांदी के स्रोत और कर चोरी की जांच करेंगे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरु प्रसाद करमोकार, पिता प्रफुल्ल करमोकार और अमन मलिक, पिता रंजीत मलिक के रूप में हुई है। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। एसडीपीओ के निर्देश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। 

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट