LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

BIHAR CRIME - 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, डेढ़ दर्जन मामले में थी पुलिस को तलाश, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस जब्त

BIHAR CRIME - बांका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने डेढ़ दर्जन के करीब लूट और हत्या के मामले में लंबे समय से फरार अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

 BIHAR CRIME - 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार- फोटो : चंद्रशेखर कुमार भगत

BANKA -बांका के अमरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के टॉप 10  कुख्यात अपराधियों में शामिल 25000 का इनामी कुख्यात अपराधी मिथुन यादव उर्फ प्रिंस यादव अवैध हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इनका पूरा गिरोह था। जो लूट और हत्या की घटना में शामिल रहे हैं। ऐसे में मिथुन की गिरफ्तारी गिरोह तक पहुंचने में अहम कड़ी साबित होगी।

आधी रात को हुई कार्रवाई

अमरपुर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि  बांका पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ बर्मा को बांका जिला के टॉप 10 अपराधियों में शामिल मिथुन यादव के विषय में सूचना मिली की बेगूसराय में रहकर वह बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। सूचना प्राप्ति के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक बांका के द्वारा एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसमें अमरपुर थाना डीआईयू की टीम शामिल थी। छापेमारी टीम के द्वारा एसटीएफ के सहयोग से दिनांक 30 जनवरी से 31 जनवरी की अर्धरात्रि में बेगूसराय से कुख्यात अपराधी मिथुन यादव उर्फ प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया गया। 

साथी के घर मिला 9एमएम पिस्टल

कुख्यात मिथुन यादव के निशानदेही के आधार पर उसके घर बड़ी जानकीपुर थाना अमरपुर से एक देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया एवं उसके बयान के आधार पर इसके गैंग के अन्य सदस्य मनोहर पंडित पवई डीह के घर से एक 9 एम एम का पिस्टल, एक डबल बैरल का देसी पिस्टल, एवं एक देशी पिस्तौल कुल तीन तथा 9 एम एम का दो गोली 315 बोर का 15 गोली कुल 17 चक्र गोली बरामद हुआ है एवं दूसरे सदस्य बृजेश मंडल उर्फ बल्ली मंडल के पवई स्थित घर से दो देसी पिस्टल एवं दो गोली बरामद किया गया। 

बांका और मुंगेर में कई लूट हत्या की घटना में शामिल

कुख्यात मिथुन यादव के द्वारा स्वीकार किया गया उसके और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों शिव शक्ति यादव ,पंकज शाह, लालू यादव ,अंकित यादव, मनोहर पंडित ,बृजेश मंडल के द्वारा बांका जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र सहित मुंगेर जिला में हत्या लूट छिनतई एवं रंगदारी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। जिसमें से शिव शक्ति यादव ,पंकज शाह, लालू यादव तथा अंकित यादव की गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी। मिथुन यादव के गिरफ्तारी के बाद अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है इसकी गिरफ्तारी बांका जिला पुलिस की बड़ी उपलब्धि है तथा इससे पूरे जिले में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। गिरफ्तार मिथुन यादव का पहले से ही बांका एवं मुंगेर जिला के 17 अपराधिक कांडों का आपराधिक इतिहास रहा है। 

NSIT
Nsmch

छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा , राजेश कुमार तकनीकी शाखा, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार अमरपुर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक विक्की कुमार अमरपुर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव अमरपुर थाना, एसटीएफ sog 11 के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, सिपाही विजय कुमार तकनीकी शाखा, सिपाही प्रशांत कुमार तकनीकी शाखा, सिपाही धर्मेंद्र कुमार तकनीकी शाखा शामिल थे।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।