LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Poloice: ट्रक की चपेट में आए रात्रि गश्ती करते हुए एसआई , मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर

Bihar Poloice: बिहार में सड़क रफ्तार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एसआई पैदल रात्रि गश्ती के दौरान संकट मोचन चौक के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी

Banka Night Patrol SI Killed by Truck Police Department in M
ट्रक की चपेट में आए रात्रि गश्ती करते हुए एसआई- फोटो : social Media

Bihar Poloice:  बिहार में सड़क रफ्तार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।  बांका के पंजवारा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। थाना में तैनात एसआई पुरेंद्र सिंह पैदल रात्रि गश्ती के दौरान संकट मोचन चौक के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी धोरैया की ओर से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल एसआई को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक एसआई की पहचान मुंगेर जिले के सुपौल जमुआ गांव निवासी पुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गश्ती में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को रोककर पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि ट्रक खलासी चला रहा था और उसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गुरुवार को पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

एसआई पुरेंद्र सिंह की मौत की खबर से पंजवारा थाना परिसर में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन झारखंड के देवघर में रहते हैं।

NSIT
Nsmch

पंजवारा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि ट्रक और उसे चलाने वाले खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि हादसे के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इस घटना ने न सिर्फ पुलिस महकमे को गहरा दुख दिया है, बल्कि स्थानीय लोगों में भी सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के प्रति चेतावनी की गंभीर चेतना पैदा कर दी है।