LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime News : बांका में स्कूल से घर लौट रही छात्रा से मनचलों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने उपमुखिया सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बांका में एक स्कूली छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. जहाँ इस मामले को लेकर पुलिस ने उपमुखिया सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बांका में स्कूल से घर लौट रही छात्रा से म
छात्रा से गैंगरेप - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पड़रिया पंचायत के उप मुखिया समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शंभूगंज थाना क्षेत्र के ही एक नाबालिग छात्रा अपने गांव से स्कूल गई थी।  स्कूल से वापस घर जाने के क्रम में  नदी किनारे पूर्व से ही घात लगाए  बैठे पड़रिया पंचायत के उपमुखिया गौतम कुमार पिता रामदेव मंडल और छोटू कुमार पिता जनार्दन मंडल सहित चार लोगों के द्वारा नाबालिग छात्रा को पकड़ कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद रोती बिलखती छात्रा अपने घर पहुंची और घटना की सारी जानकारी अपने  परिजनो को दिया। उसके बाद परिजन पीड़ित छात्रा को लेकर शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी थाना जाकर   शंभूगंज  पुलिस को दिया। 

वही शंभूगंज थाना के थानाध्यक्ष मंटू कुमार अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर पड़रिया पंचायत के उपमुखिया गौतम कुमार और उसके सहयोगी छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जहां दोनों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।

बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट