LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : बांका के चांदन नदी में स्नान के दौरान डूबी चार बच्चियां, दो की लोगों ने बचाई जान, दो की डूबने से हुई मौत

Bihar News : बांका में स्नान के दौरान चान्दन नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी. हालाँकि लोगों की तत्परता से दो बच्चियों की जान बच गयी......पढ़िए आगे

Bihar News : बांका के चांदन नदी में स्नान के दौरान डूबी चार
डूबने से बच्चियों की मौत - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चियों की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब शिकनपुर गांव की चार बच्चियां यज्ञ देखने के लिए ज्येष्ठगोरनाथ मंदिर जा रही थीं। इसी बीच रास्ते में चांदन नदी में स्नान के दौरान डूब गईं। हादसा दोपहर के करीब हुआ। जब चारों बच्चियां नदी में उतरीं। अचानक गहराई में जाने के कारण सभी डूबने लगीं। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाया और बचाव कार्य में जुट गए।

दो बच्चियों की बची जान, दो की मौत

स्थानीय लोगों की तत्परता से दो बच्चियों — काजल कुमारी  (पिता: सुभाष यादव) और अनिशा कुमारी (पिता: पांडव यादव) — को समय रहते नदी से बाहर निकाल लिया गया। दोनों को तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, राखी कुमारी और निशा कुमारी को भी ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने  स्थानीय युवकों की सहायता से तलाशी अभियान चलाया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे शिकनपुर गांव में शोक की लहर है। मृत बच्चियों के घरों में कोहराम मच गया है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट