LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime : बांका में ट्रक पर लोड करोड़ों की विदेशी शराब किया बरामद, चालक को मौके से किया गिरफ्तार

Bihar Crime : बांका में ट्रक पर लोड करोड़ों की विदेशी शराब कि

BANKA : जिले में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस और मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 18 हजार लीटर विदेशी शराब की खेप बरामद की है। इस दौरान दो ट्रकों को जब्त किया गया है तथा एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई रजौन और बाराहाट थाना क्षेत्रों में संयुक्त रूप से की गई। पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि 24 जनवरी 2026 को सुबह करीब 06:30 बजे सूचना मिली कि झारखंड से होकर भागलपुर–हंसडीहा मार्ग के रास्ते भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप भेजी जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद मद्य निषेध विभाग, रजौन एवं बाराहाट थाना पुलिस को अलर्ट किया गया और संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान केशव वाटिका के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में पुनसिया की ओर से आ रहे ट्रक संख्या JH19A-9328 को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। सशस्त्र बल के सहयोग से ट्रक को धोनी होटल के पास रोका गया। ट्रक चालक पुलिस वाहन देखकर घबरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि ट्रक में धान की बोरियों के नीचे शराब छिपाकर रखी गई है, जिसे समस्तीपुर ले जाया जा रहा था। तलाशी के दौरान ट्रक से विभिन्न ब्रांड की कुल 8179.2 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं दूसरी ओर बाराहाट थाना क्षेत्र से भी एक अन्य ट्रक पकड़ा गया, जिससे करीब 10 हजार लीटर शराब बरामद की गई। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 18 हजार लीटर शराब जब्त की गई।

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक विजय कुमार महतो, पिता केश्वर महतो, ग्राम मनिका, थाना सरायरंजन, जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक 12 चक्का ट्रक, रजिस्ट्रेशन नंबर JH19A-9328, तथा OPPO कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से शराब तस्करी नेटवर्क, सप्लायर और गंतव्य को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व बौसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा ने किया। टीम में रजौन थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार, अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार, पु०अ०नि० विनोद कुमार, पु०अ०नि० संजय कुमार सिंह, स०अ०नि० पवन कुमार, सिपाही नवीन कुमार (838), सुर्देव पासवान (453) एवं मृत्युंजय कुमार (226) शामिल थे। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में शराब तस्करी को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट