LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Banka News : पांच दिवसीय मंदार महोत्सव की हुई शुरुआत, प्रोटोकॉल को लेकर कई विधायकों ने मंच का किया बहिष्कार

Banka News : बांका में 5 दिवसीय मंदार महोत्सव की शुरुआत हो गयी है. हालाँकि प्रोटोकॉल को लेकर कई विधायकों ने मंच का बहिष्कार कर दिया......पढ़िए आगे

Banka News : पांच दिवसीय मंदार महोत्सव की हुई शुरुआत, प्रोटो
मंदार महोत्सव की शुरुआत - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : प्रसिद्ध मंदार पर्वत परिसर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय मंदार महोत्सव का  बुधवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बांका सांसद गिरधारी यादव, बेलहर विधायक मनोज यादव, अमरपुर विधायक जयंत राज कुशवाहा, कटोरिया विधायक पुराण लाल टुडू, बांका विधायक राम नारायण मंडल तथा धोरैया विधायक मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महोत्सव के मुख्य आकर्षण मुनीश्वर कृषि उद्योग प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी में तीन दर्जन से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें कृषि विभाग, जलछाजन, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन, उद्योग, हस्तकरघा, उद्यान, कृषि विज्ञान केंद्र सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल शामिल हैं। सांसद गिरधारी यादव, विधायक राम नारायण मंडल, पुराण लाल टुडू, जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और प्रत्येक स्टॉल पर जाकर योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों से सीधी बातचीत कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में समेकित कृषि प्रणाली एवं जल संरक्षण मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। देर शाम तक विभिन्न स्टॉलों पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही।

पापहरनी तालाब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मकर संक्रांति के अवसर पर मंदार पर्वत स्थित पवित्र पापहरनी तालाब में बिहार और झारखंड से आए हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। धार्मिक मान्यता के अनुसार पापहरनी तालाब में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ तालाब और मंदिर परिसर में उमड़ी रही। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

सांसद-विधायकों के वक्तव्यों में विकास और पर्यटन पर जोर

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद गिरधारी यादव ने कहा कि मंदार पर्वत तीन धर्मों का संगम स्थल है और यह स्थान पर्यटन की दृष्टि से तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर मंदार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। वहीं बांका विधायक राम नारायण मंडल ने कहा कि देश और बिहार की सरकार राज्य व देश को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है और मंदार महोत्सव जैसे आयोजनों से पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

मंच से उठा प्रोटोकॉल का मुद्दा

समारोह के दौरान मंच  की अध्यक्षता और प्रोटोकॉल को लेकर भी सियासी गर्माहट देखने को मिली। अपने संबोधन में बेलहर विधायक मनोज यादव ने मंच की अध्यक्षता को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि स्थानीय विधायक को मंच की अध्यक्षता दी जानी चाहिए। उन्होंने मेले से पूर्व हुई बैठक और कुछ अधिकारियों की कार्यशैली पर भी तंज कसा। वहीं धोरैया विधायक मनीष कुमार ने जिला प्रशासन से मांग की कि मनोरंजन को और आकर्षक बनाने के लिए मेले में थियेटर की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि अधिक संख्या में लोग मेले से जुड़ सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनकी व्यक्तिगत रुचि नहीं, बल्कि जनता की मांग है।

NSIT
Nsmch

उद्घाटन मंच पर सियासी हलचल, विधायकों का ‘वॉकआउट’

कार्यक्रम के दौरान उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब भाषण देने के लिए सांसद गिरधारी यादव मंच पर खड़े हुए। इसी दौरान बेलहर विधायक मनोज यादव और अमरपुर विधायक जयंत राज कुशवाहा मंच से बाहर निकल गए। बाद में बांका विधायक राम नारायण मंडल एवं कटोरिया विधायक पुराण लाल टुडू भी मंच छोड़कर चले गए।  जबकि धोरैया विधायक मनीष कुमार अपने संबोधन के बाद तुरंत चले गए। इस घटनाक्रम को लेकर पूरे समारोह में चर्चाओं का दौर चलता रहा। कुल मिलाकर पांच दिनों तक चलने वाले इस मंदार महोत्सव में जहां एक ओर धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और कृषि व सरकारी योजनाओं की झलक देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर उद्घाटन मंच पर प्रोटोकॉल और सियासी घटनाक्रम भी चर्चा का विषय बना रहा।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट