LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Encounter In Bihar: बिहार में एक और बड़ा एनकाउंटर, जंगल में ढेर हुआ लाखों का इनामी टेंटुआ

Encounter In Bihar: बांका जिले के कलोथर जंगल में मंगलवार रात बड़ी मुठभेड़ हुई, जहां STF और कटोरिया पुलिस ने एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी रमेश टुडु उर्फ टेंटुआ को मार गिराया। वह जमुई जिले का टॉप वांटेड अपराधी था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

Encounter In Bihar: बिहार में एक और बड़ा एनकाउंटर, जंगल में

बिहार के बांका जिले के कलोथर जंगल में मंगलवार की रात एक बड़ी पुलिस कार्रवाई हुई, जिसमें एक लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी रमेश टुडु उर्फ टेंटुआ मारा गया। STF और कटोरिया थाना की पुलिस ने इस संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया। टेंटुआ पिछले कई सालों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था और जमुई के टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल था।

छिपे हुए गैंग के साथ जंगल में था रमेश टुडु

कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा पंचायत के बुढीघाट गांव का रहने वाला रमेश टुडु लंबे समय से फरार था। मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर STF और पुलिस की टीम ने कलोथर जंगल को चारों तरफ से घेर लिया। इसी दौरान रमेश ने अपने साथियों के साथ पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मुठभेड़ में मारा गया।

11 आपराधिक केस और हथियार बरामद

रमेश टुडु पर जमुई जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर आरोपों में 11 मामले दर्ज थे। मुठभेड़ के बाद जंगल में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने एक कार्बाइन बरामद किया है। अन्य हथियारों की तलाश अब भी जारी है।

कटोरिया रेफरल अस्पताल में हुई पुष्टि

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने रमेश टुडु के शव को कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर अमित महाजन और डॉ. मुकेश कुमार ने उसे मृत घोषित किया। इस कार्रवाई में बांका एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा, एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, कटोरिया इंस्पेक्टर बबलू कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, अपर थानाध्यक्ष सुभाष पासवान और STF की विशेष टीम मौजूद रही।

NSIT
Nsmch

अपराध के खिलाफ सख्त संदेश

इस कार्रवाई को बांका पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी का अंत कर पुलिस ने न सिर्फ आम जनता में भरोसा जगाया है, बल्कि अपराधियों के लिए भी एक कड़ा संदेश दिया है।