LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठे जिलाधिकारी, कहा सरकार ने दिया घर और जमीन, अब मिलेंगे रोजगार के साधन

Bihar News : ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठे जिलाधिकारी, कहा स

BANKA : आम तौर पर जिलाधिकारी के लाव लश्कर के सामने लोग अपनी बात रख नहीं पाते l खासकर उन इलाकों में जहाँ आज भी लोगों को जो जून की रोटी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है l हालाँकि बांका डीएम ने एक मिसाल पेश किया है l वे अपने जिले के एक गाँव में पहुंचे और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार के लिए उनके साथ जमीन पर बैठ कर बात की l 

बता दें की प्रगति यात्रा के दौरान बांका के रजोन प्रखंड मे स्मार्ट विलेज का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया था l दस एकड़ में फैले इस स्मार्ट विलेज़ मे 164 लोगों को तीन डिसमिल जमीन के साथ घर देने क़ी योजना है जिसमे 65 परिवारों को घर दे दिया गया है l गुरुवार के दिन जिलाधिकारी अंशुल कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन क़ी टीम ने गाँव के लोगों को रोजगार देने के लिए बैठक क़ी और लोगों को बताया क़ी सरकार की ओर से अब घर के बाद सभी परिवारों को छोटे छोटे रोजगार दिया जायेगा l जिससे लोगों को जीवन यापन करने मे कोई कठिनाई नहीं होंगीl 

जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया क़ी यहां क़ी महिलाओं को लाह से बनी चूड़ी बनाने क़ी ट्रेनिंग दी जाएगी l जिससे क़ी घर बैठे रोजगार मिल सके l साथ ही सभी महिलाओं को जीविका से जोड़ा जायेगा और फुटबॉल बनाने का काम दिया जायेगा l वहीँ अन्य कई तरह के छोटे छोटे रोजगार के साधन उपलब्ध कराया जायेगा l सरकार और जिला प्रशासन के इस कदम से यहां रह रहे लोगों में काफ़ी ख़ुशी क़ी लहर है l लोगों का कहना है क़ी सरकार के इस तरह के प्रयास से हम लोगो के जीवन स्तर में काफ़ी खुशहाली आएगी l

बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट