Bihar News:बालू माफिया पर प्रशासन का शिकंजा! बांका में 128 वाहन जब्त, अवैध खनन के गिरोह पर शिकारी नजर

Bihar News: अवैध बालू खनन और काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।...

Banka Cracks Down on Sand Mafia 128 Vehicles Seized in 4 Mon
बालू माफिया पर प्रशासन का शिकंजा! - फोटो : reporter

Banka: जिले में अवैध बालू खनन और काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बालू माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त अभियान तेज कर दिया है। चार महीने के भीतर 128 वाहनों की जब्ती ने साफ कर दिया है कि अवैध खनन करने वालों पर कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों ने अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की रणनीति तैयार की। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि खनिज संपदा की लूट और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध खनन में शामिल माफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी तेज कर दी गई है।

Diarch GO

जिला प्रशासन के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष के शुरुआती चार महीनों में अवैध खनन और परिवहन के मामले में 57 वाहन जब्त किए गए थे, जबकि इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 128 तक पहुंच गया है। यह कार्रवाई बताती है कि प्रशासन ने अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान को और धारदार बना दिया है।

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने संवेदनशील इलाकों में चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश दिए हैं। अमरपुर, रजौन, धोरैया, शंभुगंज, बाराहाट और बांका क्षेत्र में 24 घंटे चेक पोस्ट स्थापित कर संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। इसके साथ ही औचक छापेमारी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई का सिलसिला जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

NSIT
Nsmch

पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने भी साफ कर दिया है कि बालू के अवैध धंधे में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। चौकीदारों और स्थानीय तंत्र के माध्यम से माफियाओं की सूची तैयार की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क पर एक साथ प्रहार किया जा सके।प्रशासन ने जब्त वाहनों की राजसात प्रक्रिया तेज करने और दोषियों पर आर्थिक शिकंजा कसने की तैयारी भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि सरकारी संपत्ति और राजस्व पर सीधा हमला है।बांका में अब प्रशासन का संदेश साफ है बालू के काले कारोबार में लिप्त गिरोह चाहे जितना प्रभावशाली क्यों न हो, कार्रवाई की जद से कोई नहीं बच पाएगा।

चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट