LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क़ी प्रगति यात्रा आज बांका में, स्मार्ट विलेज़ सहित कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान बांका पहुचेंगे l जहाँ जिलेवासियों क़ो कई बड़ी योजनाओं क़ी सौगात देंगेl

Pragati Yatra
नीतीश कुमार क़ी प्रगति यात्रा आज बांका में- फोटो : Reporter

Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान आज बांका पहुँचेगे, जहाँ जिलेवासियों क़ो कई बड़ी योजनाओं क़ी सौगात देंगेl सबसे पहले रजोन प्रखंड के बाबरचक गाँव के पास बने बिहार के पहले स्मार्ट विलेज़ का उद्घाटन करेंगे l दस एकड़ तीस डिसमिल के एरिया मे बने इस स्मार्ट विलेज़ में सरकार द्वारा 164 भूमिहीन परिवारों को जमीन के साथ घर बनाकर एवं सभी बुनियादी सुविधायें दी जाएगी l 

पहले चरण में 65 परिवारों क़ो मकान दे दिया जा चुका है l जिसका मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगेl साथ ही जीविका दीदियों के द्वारा किये जा रहे विभिन्न स्टालों का जायजा लेंगेl मुख्यमंत्री के आने क़ो लेकर स्थानीय लोगों और जीविका दीदियों में काफ़ी खुशी है l वहीँ मुख्यमंत्री के आने क़ो लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है l इसके अलावे मुख्यमंत्री अमरपुर प्रखंड के राजपुर गाँव में मेडिकल कॉलेज क़ी जमीन का अवलोकन करेगेंl 

साथ ही बांका ओढ़नी डेम मे बने रिजॉर्ट का उद्घाटन करेंगे एवं बांका समाहरणालय में विकास योजनाओं क़ी समीक्षातमक बैठक करेंगे l मुख्यमंत्री के आने को लेकर धोरैया के पूर्व विधायक मनीष कुमार ने बाबरचक के आसपास के गांवों मे जनसम्पर्क किया l कहा क़ी ये धोरैया एवं रजोन इलाके के लोगों के लिए गर्व क़ी बात है l

चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट