LATEST NEWS

  • नवादा में मंत्री विजय सिन्हा ने NDA प्रत्याशियों के समर्थन में भरी हुंकार, स्नातक और शिक्षक मतदाताओं से की समर्थन की अपील
  • नवादा में मंत्री विजय सिन्हा ने NDA प्रत्याशियों के समर्थन में भरी हुंकार, स्नातक और शिक्षक मतदाताओं से

  • Bihar News : हंसुआ के बियाह में खुरपा का गीत...राघोपुर नाव हादसे पर सवाल पूछने पर भड़के केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी
  • Bihar News : हंसुआ के बियाह में खुरपा का गीत...राघोपुर नाव हादसे पर सवाल पूछने पर भड़के केंद्रीय

  • वैशाली नाव हादसा: पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश पहुंचे राघोपुर, कहा-सिर्फ तबादले से नहीं चलेगा काम, होगी मुकम्मल कार्रवाई
  • वैशाली नाव हादसा: पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश पहुंचे राघोपुर, कहा-सिर्फ तबादले से नहीं चलेगा काम, होगी मुकम्मल

  • Bihar MLC Election news
  • बिहार विधान परिषद चुनाव:एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में बिक्रम प्रखंड में जोरदार जनसंपर्क, अतुल कुमार ने की अपील

  • Bihar News : गया में डूब रही चार महिलाओं की जान बचाने वाले दो वीर बालकों को डीएम ने किया सम्मानित, जमकर की सराहना
  • Bihar News : गया में डूब रही चार महिलाओं की जान बचाने वाले दो वीर बालकों को डीएम

Banka Naxalite Encounter: बांका में पुलिस और एसटीएफ की नक्सलियों से मुठभेड़, मारा गया एक लाख का इनामी नक्सली रमेंश टुड्डू उर्फ टैटू

बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात इनामी नक्सली रमेंश टुड्डू मारा गया। जानें पूरी घटना की जानकारी।

Banka Naxalite Encounter: बांका में पुलिस और एसटीएफ की नक्सल
Banka Naxalite Encounter- फोटो : freepik

Banka Naxalite Encounter: बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को बांका पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी, जिसमें पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सलियों का मूवमेंट हो रहा है।

पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर जब तलाशी शुरू की, तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं। इसी दौरान कुख्यात नक्सली और एक लाख का इनामी रमेंश टुड्डू उर्फ टैटू उर्फ टैटूआ पुलिस की गोली से घायल हो गया।घायल अवस्था में उसे तत्काल रेफरल अस्पताल कटोरिया लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Diarch GO

नक्सली संगठन से लंबे समय से जुड़ाव

रमेंश टुड्डू नक्सली संगठन से लंबे समय से जुड़ा हुआ था और उस पर बिहार के जमुई तथा झारखंड के देवघर (जसीडीह) थानों में दर्जनभर से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। इन मामलों में हत्या, लूट, धमकी, विस्फोट जैसे संगीन आरोप शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, रमेंश टुड्डू की गतिविधियां लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थीं। उसकी गिरफ्तारी या मुठभेड़ में ढेर होने पर संगठन को बड़ा झटका माना जा रहा है।फिलहाल घटनास्थल पर सुरक्षाबलों की सर्च ऑपरेशन जारी है और इलाके की सघन निगरानी की जा रही है। 

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।