LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! BPSC-TRE-1 टीचर्स का बढे़गा वेतन, जानिए कब से मिलेगा लाभ

Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार 2 सालों से वार्षिक वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे शिक्षकों का इंतजार खत्म होने वाला है। शिक्षकों को इसी माह से इसका लाभ मिलेगा।

शिक्षक
शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी - फोटो : social media

Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। जानकारी अनुसार बीपीएससी टीआरई-1 शिक्षकों के वेतन में अब वृद्धि होगी। शिक्षकों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। जानकारी अनुसार बीपीएससी शिक्षक करीब दो वर्षों से वार्षिक वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे थे। विभाग की मानें तो जनवरी माह के वेतन के साथ ही जिले के सभी प्रकार के शिक्षकों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिल जाएगा। 

2024 से मिलना था लाभ 

जिला स्थापना शाखा में इस संबंध में कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है, जिसे एक-दो दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी डीपीओ स्थापना संजय कुमार यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित शिक्षक वेतन मेला के दौरान दी। उन्होंने बताया कि बीपीएससी से चयनित टीआरई-1 के बड़ी संख्या में शिक्षकों को जुलाई 2024 से ही वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलना था, लेकिन एचआरएमएस स्तर पर तकनीकी दिक्कतों के कारण इसमें देरी हो गई थी। अब विभागीय आदेश के बाद समस्या का समाधान कर लिया गया है।

जनवरी से मिलेगा लाभ 

वेतन मेले के दौरान डीपीओ स्थापना ने अपने कर्मियों के साथ 200 से अधिक शिक्षकों की समस्याएं सुनीं। इनमें अधिकांश आवेदन वार्षिक वेतन वृद्धि, लंबित एरियर भुगतान, कम वेतन निर्धारण, तकनीकी कारणों से कुछ दिनों का वेतन नहीं मिलने, प्राण नंबर से जुड़ी समस्याओं से संबंधित थे। डीपीओ ने एक-एक शिक्षक की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 

लंबित वेतन का होगा जल्द भुगतान 

सबसे अधिक शिकायतें लंबित वेतन भुगतान को लेकर सामने आईं। इसके अलावा चिकित्सा अवकाश, पितृत्व अवकाश, अर्जित अवकाश और मातृत्व अवकाश के दौरान लंबित वेतन भुगतान से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में प्रोवेशन अवधि वाले शिक्षकों को फिलहाल केवल मातृत्व अवकाश देय है, जबकि अन्य अवकाशों को अवैतनिक अवकाश में परिवर्तित किया जाता है।

NSIT
Nsmch