LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग के क्लर्क की शराब पार्टी रंगे हाथ पकड़ी गई, पुलिस की दबिश ने मचाया हड़कंप

Bihar News: बांका के एक होटल में मंगलवार को चल रही शराब पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान, शिक्षा विभाग के क्लर्क पंकज कुमार समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में सभी को हिरासत में लिया, जिसमें एक आरोपी

Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग के क्लर्क की शराब पार्टी

बांका जिले के एक होटल में चल रही शराब पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा, जिससे वहां मौजूद शराब प्रेमियों के पसीने छूट गए। इस छापेमारी में डीईओ कार्यालय के एक उच्च वर्गीय लिपिक पंकज कुमार समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई उत्पाद विभाग के निरीक्षक दीपक महतो के नेतृत्व में की गई।

मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बांका के एक होटल में शराब पीने की पार्टी चल रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। इनमें से पंकज कुमार, जो फिलहाल बांका के डीपीओ योजना व लेखा कार्यालय में प्रतिनियुक्त हैं, भी शामिल थे। पंकज कुमार का मूल निवास भागलपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा नारायणपुर गांव का है। इसके अलावा, चार अन्य आरोपी भी शराब पीने के आरोप में पकड़े गए हैं। ये आरोपी भागलपुर जिले के जगदीश तिवारी, अमरपुर थाना के विशंभरचक निवासी दिलीप कुमार, बाराहाट थाना के राकेश कुमार और अमरपुर के भीमसेन गांव निवासी सौरभ कुमार सिंह हैं। सौरभ कुमार सिंह पहले भी शराब के मामले में पकड़ा जा चुका है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शराब पीने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके अलावा, शिक्षा विभाग भी मामले में सक्रिय हो गया है। पंकज कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की शुरुआत हो चुकी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक को पत्र लिखकर पंकज कुमार के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की है।

उत्पाद अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में डीएम को पत्र लिखकर पंकज कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस और प्रशासन की यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई के संकेत देती है, ताकि इस प्रकार के घटनाओं पर काबू पाया जा सके और समाज में शराब के नशे के प्रचलन को रोका जा सके।

NSIT
Nsmch