LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar crime: बांका में शराब पीने से मना करने पर युवक पर चली गोली, दो खोखा बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Bihar crime: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर युवक पर दो राउंड फायरिंग की गई। हालांकि, इसमें युवक बाल-बाल बच गया है।

Bihar crime
बांका गोलीकांड- फोटो : news4nation

Bihar crime: बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के कौशलपुर गांव में शराब पीने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। शराबियों ने युवक पर  दनादन दो गोली चला दी। हालांकि गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, कौशल पुर निवासी मुकेश साह, संतोष साह एवं दीपक साह तीनों भाई कौशलपुर चौक पर संजीव चौधरी का मकान भाड़े पर लेकर आलू का कारोबार करते हैं। सोमवार की संध्या करीब 7 बजे तीनों भाई काशपुर हाट से लौटे तो देखा कि संजीव चौधरी, मनोहर चौधरी एवं छोटू चौधरी उनकी दुकान में बैठकर शराब पी रहे हैं। दुकान में शराब पीने से मना करने पर मनोहर चौधरी ने धमकी देते हुए कहा कि थोड़ी देर में बताते हैं।

Diarch GO

पिस्टल तानते हुए गोली चला दी

कुछ ही देर बाद मनोहर चौधरी दोबारा दुकान पर पहुंचा और मुकेश शाह पर पिस्टल तानते हुए गोली चला दी। सौभाग्य से गोली मुकेश को नहीं लगी। इसके बाद तीनों भाइयों और आरोपी के बीच हाथापाई हो गई, इसी दौरान आरोपी का पिस्टल नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद संजीव चौधरी पिस्टल उठाकर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर थाना से दरोगा मुकेश कुमार एवं थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

मौके से दो खोखा बरामद 

पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट