LATEST NEWS

  • बिहार-झारखंड सीमा पर गया पुलिस और SSB को बड़ी सफलता: जंगल में ज़मीन के अंदर दबा हथियारों का जखीरा बरामद
  • बिहार-झारखंड सीमा पर गया पुलिस और SSB को बड़ी सफलता: जंगल में ज़मीन के अंदर दबा हथियारों का

  • कैमूर का चर्चित राजा हत्याकांड: बेल पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप, परिजनों ने डीएसपी से लगाई गुहार
  • कैमूर का चर्चित राजा हत्याकांड: बेल पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप,

  • सुपौल परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक निलंबित, अनधिकृत अनुपस्थिति समेत फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने का गंभीर आरोप
  • सुपौल परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक निलंबित, अनधिकृत अनुपस्थिति समेत फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने का गंभीर आरोप

  • Cyber Crime Retired Engineer Patna
  • Digital Arrest Patna: पटना में साइबर अपराधियों का बड़ा खेल,रिटायर्ड इंजीनियर से आरटीजीएस के जरिए ठगे 33.83 लाख

  •  Food Safety Raid in Bansi Vihar Restaurant Patna
  • Patna Food Safety Raid: पटना के प्रसिद्ध 'बंसी विहार रेस्तरां' पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन,पाई गईं गंभीर

Banka Police: बांका पुलिस ने किया कमाल! महज 8 घंटे में अपहृत युवक को किया बरामद, 8 अपराधी भी गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में आरोपी को धर दबोचा

Banka Police: बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में बंटी साह के अपहरण की साजिश को पुलिस ने महज आठ घंटे में नाकाम कर दिया। जानिए पूरी घटना, अपराधियों की गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई की पूरी जानकारी।

 Bnaka Police
Bnaka Police- फोटो : news4nation

Banka Police: बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा युवक के अपहरण की बड़ी साजिश को पुलिस ने महज आठ घंटे में नाकाम कर दिया। बेलारी गांव निवासी बंटी साह को सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे के आसपास उस समय अगवा कर लिया गया, जब वह अपने घर से शंभूगंज बाजार जाने के लिए निकले थे।अपराधियों ने पहले से घात लगाकर उसे जबरन एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाया और मिर्जापुर की ओर लेकर भाग निकले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पत्नी ने दी थाना में सूचना, पुलिस ने लिया एक्शन

अपहरण की जानकारी मिलते ही बंटी साह की पत्नी जूली देवी तत्काल शंभूगंज थाना पहुंचीं और घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मंटू कुमार ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया। बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ विपिन बिहारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने गोपनीय स्रोतों और तकनीकी निगरानी के माध्यम से तुरंत अपराधियों के लोकेशन का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

Diarch GO

स्कॉर्पियो का पीछा कर किया अपराधियों को गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपहरणकर्ता बंटी साह को लेकर शाहकुंड की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने सरकारी गाड़ियों से स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए किरणपुर मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर अपराधी स्कॉर्पियो से कूदकर भागने लगे। पुलिस बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीछा कर सभी आठ अपराधियों को धर दबोचा। साथ ही अपहृत युवक बंटी साह को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया, उनके नाम इस प्रकार हैं

कुंदन कुमार मांझी,चंदन कुमार मांझी,मिथिलेश कुमार मांझी,सुमन कुमार मांझी,रूपेश कुमार,पिंटू कुमार मंडल,आदर्श पटेल,अजय सिंह शामिल थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बंटी साह के पास अभियुक्तों का पैसा था। इसी पैसे की वसूली के उद्देश्य से उसका अपहरण किया गया था। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपितों से गहन पूछताछ जारी है और अन्य आपराधिक गतिविधियों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। इस पूरे अभियान में शंभूगंज थाना प्रभारी मंटू कुमार, दरोगा कुंदन कुमार मोहम्मद सज्जाद आलम सुभाष मिश्रा  बांका तकनीकी टीम के कर्मी तथा अन्य पुलिस बल शामिल थे।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट