LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime - 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग सहित कई संगीन मामलों में था आरोपी

Bihar Crime - पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 25 हजार का इनाम घोषित था।

Bihar Crime - 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस पर फाय
बांका में इनामी बदमाश गिरफ्तार।- फोटो : चंद्रशेखर कुमार भगत

Banka - बांका के अमरपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार के इनामी अपराधी कृष्णा दास को गिरफ्तार कर लिया है। कृष्णा दास पर जिले के विभिन्न थानों में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें पुलिस पर फायरिंग जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। उसकी गिरफ्तारी पर बांका पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

बांका सदर एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने प्रेस वार्ता कर  जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले का टॉप टेन अपराधी कृष्णा दास मधेपुरा से नवगछिया की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें अमरपुर थाना पुलिस और बांका की तकनीकी शाखा शामिल थी। इस संयुक्त टीम ने भागलपुर टोल प्लाजा के पास से कृष्णा दास को धर दबोचा।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अपराधी कुख्यात मिथुन यादव गैंग का सक्रिय सदस्य है। वह अमरपुर थाना क्षेत्र के भदरार भटकुंडी गांव निवासी योगेश दास का पुत्र है।  इस सफल अभियान में अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा, दरोगा संतोष कुमार श्रीवास्तव, विक्की कुमार, दरोगा राहुल कुमार, तकनीकी शाखा के विजय कुमार, प्रशांत कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार शामिल थे।

फिलहाल पुलिस कृष्णा दास से अन्य आपराधिक मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट।