LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Banka crime: बांका पुलिस की छापेमारी, देसी कट्टा और दो गोली के साथ चार बदमाश गिरफ्तार

Banka crime: बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो गोलियां और दो खोखे बरामद किए।

Banka crime

Banka crime: बांका के  शंभूगंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में शुक्रवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर देसी कट्टा, दो गोली और दो खोखा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में आरोपितों के किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शंभूगंज थाना क्षेत्र के टीना गांव निवासी पंचबदन कुमार, भागलपुर जिले के गोसाईंदासपुर निवासी ललन यादव तथा मुंगेर जिले के काजीचक मिल्की निवासी अवधेश कुमार और साजन कुमार के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि थेवाय ठाकुरबाड़ी के समीप कुछ लोग किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार और अवर निरीक्षक शंकर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सड़क किनारे कुछ लोग नशापान कर रहे थे। पुलिस को अचानक सामने देखकर सभी भागने लगे। हालांकि, पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए चार लोगों को पकड़ लिया।

तलाशी में देसी कट्टा और दो गोली बरामद

पकड़े गए लोगों की तलाशी लेने पर पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो गोली बरामद की। इसके अलावा घटनास्थल की जांच के दौरान दो खोखा भी मिला। इसके बाद पुलिस चारों आरोपितों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

NSIT
Nsmch

आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी, चारों जेल भेजे गए

थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी आपराधिक घटना की योजना बनाए जाने की आशंका है। हालांकि, पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार चारों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत बांका जेल भेज दिया गया है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट