LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Banka Road Accident: बांका में रफ्तार का कहर! तेज स्पीड बस ने मचाई तबाही, एक महिला की मौत, 6 घायल

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर और फिर ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।

Banka Road Accident
Banka Road Accident- फोटो : news4nation

Banka Road Accident: बांका में  शनिवार (19 अप्रैल) की शाम रजौन थाना अंतर्गत संझा-नियामतपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार बस ने कहर बरपाया। ओवरटेक के दौरान बेकाबू हुई बस ने पहले एक ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मारी और फिर सामने से आ रही ई-रिक्शा को रौंदते हुए निकल गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।चश्मदीदों के मुताबिक, ई-रिक्शा जगदीशपुर की ओर से सवारियों को लेकर संझा आ रही थी। उसी वक्त रजौन से भागलपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, जिससे ट्रैक्टर का ढाला पलट गया। इसके बाद बस ने सामने से आ रही ई-रिक्शा को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, भागलपुर भेजा गया। इलाज के दौरान संझा निवासी योगेंद्र ठाकुर की पत्नी सुदामा देवी की मौत हो गई। अन्य घायलों में शांति देवी, नीलम कुमारी, चांदनी कुमारी, मिस्टी कुमारी, एक बच्चा देवा और ई-रिक्शा चालक अंगद कुमार शामिल हैं।

मौके से चालक फरार

हादसे के बाद दोनों चालक मौके से फरार हो गए। रजौन पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा, ट्रैक्टर और बस को जब्त कर लिया है। अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार व एसआई ऋषि राज मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।इधर हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस के काफी प्रयासों के बाद लोगों को शांत कर जाम हटवाया गया।पुलिस फरार चालकों की तलाश कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट