LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News : बांका में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन, हथियार और जिंदा कारतूस के साथ पिता पुत्र को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बांका में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने कि

BANKA : जिले के बेलहर थाना के नक्सल प्रभावित गाँव नवटोलिया से बांका पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार के साथ दो अपराधी  को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति पिता पुत्र बताये जा रहे है। दोनों मिलकर इस अवैध मिनी गन फैक्ट्री को संचालित करते थे। 

बेलहर SDPO राजकिशोर कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया क़ी पुलिस को गुप्त सूचना मिली क़ी बेलहर थाना के नवटोलिया गाँव मे एक घर में अवैध हथियार बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना मिलते ही बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर टीम गठित कर बांका पुलिस क़ी टेक्निकल टीम एवं बेलहर पुलिस क़ी संयुक्त छापेमारी में नवटोलिया गाँव के नंदन यादव के घर पर छापेमारी क़ी। जहाँ पुलिस को देशी हथियार बनाने क़ी औजार एवं तीन देशी पिस्तौल एवं चार अर्ध निर्मित पिस्तौल, दो जिन्दा गोली एवं बन्दुक बनाने क़ी पाइप एवं हथियार बनाने का औजार बरामद किया। पुलिस ने नंदन यादव एवं विभीषण यादव को गिरफ्तार किया। 

पूछताछ में दोनों ने बताया की ये मुंगेर से हथियार बनाने के कारीगर बुलाकर हथियार बनाते थे एवं इलाके में बिक्री करते थे। पुलिस अन्य मामले में भी दोनों से पूछताछ कर रही है। छापेमारी दल में बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, बेलहर थाना अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, टेक्निकल सेल बांका के विजय कुमार, विजय कुमार प्रशांत कुमार, अक्षय कुमार और पुलिस बल शामिल थे। 

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट