LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime - दस लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नशे के सौदागरों पर पुलिस का कड़ा प्रहार

Bihar Crime - पुलिस ने नशे के धंधे को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ब्राउन शुगर की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत 10 लाख बताई गई है.

 Bihar Crime - दस लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्ता

Banka  - बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिशनपुर बहियार में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर 6.54 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जिसकी कीमत बाजार में लगभग 10 लाख रुपया आंकी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांका पुलिस को यह सूचना मिली थी कि ग्राम बिशनपुर बहियार में दो युवक चोरी-छिपे ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिपिन बिहारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात बांका थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की।

दो तस्करों को किया गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को दस लाख के ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रीगा निवासी बाबूलाल यादव के पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ शुक्कर (उम्र 22 वर्ष) एवं बांका थाना क्षेत्र के बंशीपुर निवासी राकेश सिंह के पुत्र राजहंस कुमार (उम्र 21 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों आरोपियों के पास से कुल 6.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

इस मामले में बांका थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 (C) / 21 (b) के तहत प्राथमिकी  दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

NSIT
Nsmch

छापेमारी दल में शामिल थे:

बांका थानाध्यक्ष राकेश कुमार, अवर निरीक्षक सुशील कुमार, विकास कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार, सत्यजीत कुमार, निर्मल झा, कृत्यकांत झा, DIU प्रभारी राजेश कुमार। टेक्निकल टीम से सिपाही प्रशांत कुमार, विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजू कुमार एवं मो० इरशाद आलम सहित अन्य पुलिस बल के सदस्य भी इस कार्रवाई में शामिल रहे।

बांका पुलिस की इस त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।