LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Crime News : पचीस हज़ार के इनामी कुख्यात तस्लीम मियां को बांका पुलिस ने किया गिरफ्तार, अलग अलग थानों में दर्ज हैं कई मामले

Bihar Crime News : बांका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी तस्लीम मियां को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी पर कई मामले दर्ज है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : पचीस हज़ार के इनामी कुख्यात तस्लीम मियां क
25 हज़ार का इनामी गिरफ्तार - फोटो : chandrashekhar

BANKA : जिले की अमरपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल कुख्यात अपराधी तस्लीम मियां को गिरफ्तार कर लिया है। तस्लीम पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। यह गिरफ्तारी जिले में अपराध पर नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। एसडीपीओ बांका बिपिन बिहारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इनामी अपराधी तस्लीम मियां, जो लंबे समय से फरार था, दिल्ली से अपने घर अमरपुर लौट रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

इस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिपिन बिहारी के नेतृत्व में STF और अमरपुर थाना पुलिस के अधिकारी शामिल थे। योजना के तहत अमरपुर थाना अंतर्गत भागलपुर-बांका मुख्य सड़क पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तस्लीम मियां, अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 के निवासी करूं मियां का पुत्र है। वह पुलिस मुख्यालय के श्रेणी-4 के कुख्यात अपराधियों में शामिल है और उस पर अमरपुर थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

एसडीपीओ ने बताया कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिपिन बिहारी, अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा, दरोगा राहुल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विक्की कुमार तथा STF की विशेष टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट