LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime : बांका पुलिस ने 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी नवल पंजियारा को किया गिरफ्तार, 10 वर्षों से पुलिस को थी तलाश

Bihar Crime : बांका पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी नवल पंजियारा को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी की पुलिस को पिछले 10 वर्षों से तलाश थी.नवल पंजियारा पर आरोप है कि उसने जमीन विवाद में एक पक्ष को सहयोग किया था.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : बांका पुलिस ने 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी
25 हज़ार का इनामी गिरफ्तार - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी नवल पंजियारा को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया है। नवल पंजियारा पिछले 10 वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और बांका जिला के टॉप वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल था। जमीन विवाद में कई हत्याओं का नवल आरोपी था।  मिली जानकारी के अनुसार, बांका जिला अंतर्गत फुल्लीडुमर थाना  क्षेत्र के नगरडीह में दो पक्षों के बीच वर्षों से जमीन को लेकर तनाव बना हुआ था। वर्ष 2015 से 2017 के बीच इस विवाद में कई लोगों की हत्या हो चुकी है, और कई बार गोलीबारी की घटनाएं भी सामने आई हैं। नवल पंजियारा पर आरोप है कि उसने इस जमीन विवाद में एक पक्ष को सहयोग और संरक्षण दिया तथा पुलिस और प्रशासन पर कई बार हमले भी किए। गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से  पुलिस का प्रयास जारी था।

अब जाकर मिली सफलता

नवल पंजियारा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कई बार सूचना प्राप्त कर छापेमारी की गई, लेकिन वह हर बार  पुलिस को  चकमा देकर बच निकलता था। आखिरकार, पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिपिन बिहारी  के नेतृत्व में खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया। सफलता प्राप्त कर लिया गया।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

16 मई को पुलिस को सटीक गुप्त सूचना मिली कि नवल पंजियारा अपने ममिया ससुराल ग्राम कुंथा में छिपा हुआ है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित टीम ने छापेमारी की और कुख्यात अपराधी नवल पंजियारा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अपराधी  फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के महेंद्र  पंजीयारा  का पुत्र नवल पंजीयारा  है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारी व जवान

इस छापेमारी अभियान में तकनीकी शाखा प्रभारी राजेश कुमारऔर बांका थाना अध्यक्ष राकेश कुमार,अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा, तकनीकी शाखा के रंजीत कुमार , फुल्लीडुमर थाना प्रभारी सुनील कुमार,अश्विनी कुमार ,राजीव कुमार,अनिल कुमार,योगेन्द्र कुमार,विजय कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, प्रशांत कुमार,मोहम्मद परवेज ,आलम अजीत कुमार, दीपक कुमार,मनोज कुमार शामिल थे। बांका पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर जिलेभर में सराहना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने गिरफ्तारी के लिए टीम को बधाई दी है और कहा है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट