LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Banka News: बांका में मना शहादत दिवस, शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को 94वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Banka News: बांका में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 94वीं पुण्यतिथि (23 मार्च) के अवसर पर, जिला प्रशासन ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। पुलिस बलों ने उन्हें सलामी भी दी।

Bhagat Singh
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को श्रद्धांजलि- फोटो : Reporter

Banka News: बांका  में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 94वीं पुण्यतिथि (23 मार्च) के अवसर पर, जिला प्रशासन ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। पुलिस बलों ने उन्हें सलामी भी दी। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मिलकर शहीद को नमन किया और देशभक्ति के माहौल में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस कार्यक्रम में बांका के SDPO बिपिन बिहारी और SDM अविनाश कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने की अपील की।

बांका SDPO बिपिन बिहारी ने कहा, "आज के युवाओं को भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस उम्र में आज के युवा नशे में पड़ रहे हैं, उस उम्र में भगत सिंह ने देश की आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी और हँसते-हँसते फांसी पर चढ़ गए।"

बांका SDM अविनाश कुमार ने कहा, "युवाओं को नशा छोड़कर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। हमें भगत सिंह जैसे देशभक्तों के बलिदान से सीख लेनी चाहिए और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए।"

NSIT
Nsmch

SDPO बिपिन बिहारी ने भी शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और कहा, "देश के युवाओं को देशभक्ति की भावना को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र की सेवा में योगदान देना चाहिए।"

इस कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी ने भगत सिंह की तस्वीर के सामने मोमबत्तियाँ जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।