LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Massive fire in the forests of Mandar Mountain: मंदार पर्वत पर लगी भीषण आग, अब भी धू-धूकर जल रहे जंगल, दहशत में लोग

Massive fire in the forests of Mandar Mountain: मंदार पर्वत के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण दूर-दूर तक धुंए का गुबार छा गया है. इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है.

Massive fire in the forests of Mandar Mountain
मंदार पर्वत के जंगलों में लगी भीषण आग- फोटो : social Media

Massive fire in the forests of Mandar Mountain: पूर्वी बिहार के सबसे बड़े पर्यटन स्थल मंदार पर्वत के जंगलों में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना रविवार की दोपहर को हुई, जब आग ने पर्वत के पूर्वी भाग से शुरू होकर सीता कुंड तक पहुंच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के गांवों के लोग सहम गए और बड़ी संख्या में लोग मंदार पर्वत की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

आग पर काबू पाने के लिए बाराहाट और बांका से दमकल कर्मियों को बुलाया गया। हालांकि, आग का फैलाव लगातार बढ़ता रहा, जिससे दमकल कर्मियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रात 10 बजे तक आग ने पर्वत के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था। रोपवे कर्मियों द्वारा पाइपलाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति की गई, लेकिन इसके बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

आग की तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के गांवों के लोग दहशत में आ गए हैं। कई लोग मंदार पर्वत पहुंच गए, जिनमें सबलपुर, शिवनगर, देघरा, परवत्ता और महुआडीह जैसे स्थानों के निवासी शामिल हैं।

हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा जानबूझकर आग लगाई गई हो। यह ध्यान देने योग्य है कि हर साल गर्मियों में मंदार पर्वत पर इस तरह की घटनाएं होती हैं।

NSIT
Nsmch