LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Banka News: बांका में हाई टेंशन तार की चपेट में आई बाराती से भरी बस, 2 की मौत, 18 झुलसे, 8 की हालत गंभीर

Banka News: बांका जिले में एक दर्दनाक बस हादसे में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दो बारातियों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग झुलस गए। घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

banka news
banka news- फोटो : news4nation

 Banka News: बांका जिले के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र के बाराकोला गांव के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक बारात से भरी बस हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गई, जिससे दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 18 लोग झुलस गए, जिनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह बारात बौंसी थाना क्षेत्र के कुंवर भार गांव से कला डिंडा गांव आई थी। शादी संपन्न होने के बाद जब सभी बाराती बस से वापस लौट रहे थे, तभी बाराकोला गांव के पास हाई टेंशन तार की चपेट में बस आ गई। हादसे के तुरंत बाद बस में आग लग गई, जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।मृतकों की पहचान संतोष कुमार और कटकी पहाड़िया के रूप में हुई है।

घायलों में शामिल हैं

लक्ष्मी कुमारी (5 वर्ष), पिता गोवर्धन सिंह

शिवम कुमार (10 वर्ष), पिता नंद किशोर दास

दिलीप कुमार (40 वर्ष), पिता वासुदेव सिंह

मुकेश मरांडी समेत अन्य

घायलों का इलाज जयपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कटोरिया रेफरल अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया है।घटना की जानकारी मिलने पर बांका एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा और एसडीएम 

अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

दूल्हे के पिता भैरो सिंह ने बताया कि शादी के बाद जैसे ही सभी लोग बस से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तत्परता से किया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट