LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Banka News: गलती किसी से भी हो सकती है..राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों के बीच नीतीश के समर्थन में उतरे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Banka News: नीतीश कुमार का समर्थन करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गलती किसी से भी हो सकती है, इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।

गिरिराज सिंह
नीतीश के समर्थन में उतरे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह- फोटो : Reporter

Banka News: नीतीश कुमार के राष्ट्रगान को लेकर हुई गलती के सवाल पर  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने  नीतीश कुमार का बचाव करते हुए कहा कि “गलती किसी से भी हो सकती है, इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।”गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर बदल दी है, उन्होंने सड़कों का जाल बिछाया है और राज्य को विकास की ओर अग्रसर किया है। वहीं, उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू यादव और उनके परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “लालू परिवार ने बिहार को लूटा है और उन्हें बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक दिवसीय दौरे पर बांका पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व सांसद जनार्दन यादव की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

अपने दौरे के दौरान गिरिराज सिंह ने हैंडलूम एवं टेक्सटाइल विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 रिपोर्ट-चंद्रशेखर कुमार भगत