LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Banka News: कचरे में डूबा अमरपुर! 5 दिनों से हड़ताल पर है सफाईकर्मी, इस पार्टी ने दिया समर्थन, सड़कों पर उतरे मजदूर

Banka News: बांका के अमरपुर में सफाईकर्मियों की हड़ताल छठे दिन में पहुंच चुकी है। PF घोटाले और संवेदक की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन तेज, कांग्रेस ने दी जिला स्तर तक आंदोलन की चेतावनी।

banka
banka- फोटो : news4nation

 Banka News: बांका के नगर पंचायत अमरपुर इन दिनों गंदगी और बदबू से त्रस्त है। हर गली, चौराहा और नाली कचरे से अटा पड़ा है। इसका मुख्य कारण है सफाईकर्मियों की लगातार पांच दिनों से चल रही हड़ताल, जो अब छठे दिन में प्रवेश कर चुकी है। हड़ताल को अब राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस और स्थानीय कांग्रेस नेताओं का भी साथ मिल चुका है, जिससे आंदोलन ने बड़ा रूप ले लिया है।

पीएफ घोटाले और संवेदक की मनमानी बनी हड़ताल की वजह

सफाईकर्मियों का आरोप है कि उन्हें महीनों से उनका भविष्य निधि (PF) नहीं मिला है। संवेदक द्वारा PF की राशि काट ली जाती है, लेकिन जमा नहीं की जाती। सफाईकर्मियों का कहना है कि उन्हें ₹310 प्रतिदिन मजदूरी दी जाती है, जिसमें से ₹100 से अधिक PF के नाम पर काटा जाता है। जब इसको लेकर सफाईकर्मियों ने विरोध दर्ज कराया तो नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पति द्वारा गाली-गलौज और धमकियां दी गईं। कथित रूप से उन्हें कहा गया कि “झारखंड से सस्ते में सफाईकर्मी बुला लेंगे।”

NSIT
Nsmch

कचरे का शहर बना अमरपुर, स्वास्थ्य संकट की आशंका

इस हड़ताल के कारण अमरपुर में हर सड़क, गली और बाजार क्षेत्र में कूड़े का ढेर लग गया है। नालियों में गंदगी और मच्छरों की भरमार ने डेंगू और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है। हालात यह हैं कि लोग अब मास्क पहनकर घर से निकलने को मजबूर हो गए हैं। अस्पताल, स्कूल, बाजार – सब कुछ गंदगी की चपेट में आ गया है।

कांग्रेस उतरी मैदान में दिया चेतावनी

सोमवार को कांग्रेस कार्यालय से एक बड़ा जुलूस निकाला गया, जिसमें जिला मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष विनय कापरी, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष और सैकड़ों सफाईकर्मी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान “नगर पंचायत मुर्दाबाद!”, “मुख्य पार्षद मुर्दाबाद!”, “ठेकेदार मुर्दाबाद!” जैसे नारे गूंजते रहे।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द सफाईकर्मियों की मांगें नहीं मानीं, तो यह आंदोलन जिला स्तर तक पहुंचाया जाएगा और प्रशासन की कुर्सी हिला दी जाएगी।

प्रशासन मौननाराजगी बढ़ी

अब तक नगर पंचायत के किसी अधिकारी ने इस गंभीर स्थिति पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी की चुप्पी से लोगों में रोष और अधिक बढ़ गया है।इस विरोध प्रदर्शन में रविंद्र यादव, दिवाकर झा, अमरेंद्र कुमार, सीताराम, संजय, राजू समेत दर्जनों सफाईकर्मी और स्थानीय कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

जब तक न्याय नहीं, तब तक हड़ताल जारी!कांग्रेस का ऐलान

सफाईकर्मियों और कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जातीं, हड़ताल जारी रहेगी। अमरपुर अब सिर्फ कूड़े के ढेर से नहीं जूझ रहा, बल्कि सिस्टम की गूंगी-बहरी चुप्पी से भी लड़ रहा है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।