LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

BIHAR NEWS - बिहार आएंगे बाबा बागेश्वर, दुर्गा मंदिर के प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में होंगे शामिल, तैयारी में जुटे आयोजक

BIHAR NEWS- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री आगामी मार्च महीने में बिहार आएंगे। यहां वह एक गांव में बने मंदिर में मां दुर्गा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। उनके दौरे का कार्यक्रम तय होने के बाद आयोजको ने तैयारी शुरू कर

 BIHAR NEWS - बिहार आएंगे बाबा बागेश्वर, दुर्गा मंदिर के प्र

BANKA - बाबा बागेश्वर उर्फ आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री अगले महीने बिहार आएंगे। यहां वह बिहार के बांका जिले में धोरैया प्रखंड अंतर्गत गोरा गांव स्थित दुर्गा मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और चंडी महायज्ञ में शामिल होंगे। उनके साथ जूना पीठ के पीठाधीश्वर पूज्य अवधेशानंद गिरी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कलश यात्रा में शामिल होंगी 11 सौ महिलाएं

बाबा बागेश्वर का यह कार्यक्रम 9 मार्च को होगा। इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस कार्यक्रम के आयोजक कौशल सिंह ने बताया कि यज्ञ समिति के आचार्य पंडित गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री हैं। उनकी देखरेख में 4 मार्च को कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 1100 महिलाएं शामिल होंगी. इस आयोजन में संध्या में भागवत कथा की शुरुआत कथावाचक संजीव कृष्ण ठाकुर करेंगे। द्वारिका पीठाधीश्वर स्वामी सदानंद महाराज जैसे शंकराचार्य की उपस्थिति में दुर्गा प्रतिमा सहित मंदिर में स्थापित सभी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

9 मार्च को बाबा बागेश्वर का दौरा

कौशल सिंह ने आगे बताया कि 9 मार्च को बागेश्वर धाम के मठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम होगा. उस कार्यक्रम को लेकर इंतजाम किए जा रहे हैं। बागेश्वर बाबा को देखने के लिए न केवल बांका से बल्कि बिहार और झारखंड के कई जिलों से भी लोग आएंगे। लिहाजा सुरक्षा की भी कड़ी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज, निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानंद, जैन संत आचार्य लोकेश मुनि, जूना अखाड़ा के अवधेशानंद गिरि और हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जैसे संत शामिल होंगे

NSIT
Nsmch

अंतिम बार गया में आए थे

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं. वह बागेश्वर बाबा और बागेश्वर धाम सरकार के नाम से भी जाने जाते हैं. 28 वर्षीय धीरेंद्र शास्त्री कथा वाचन के अपने विशेष अंदाज के कारण युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं. हालांकि वह अपनी कुछ टिप्पणी के कारण विवादों में भी रहते हैं। बाबा का अंतिम बिहार दौरा पिछले साल हुआ था। जब गया पितृपक्ष मेले के दौरान वह बोधगया आए थे।