Bihar job News - बिहार के 50 हजार लोगों को अपनी कंपनी में नौकरी देगी एरिस्टो फॉर्मा, एमडी ने की घोषणा

Bihar job News - एरिस्टो फॉर्मा ने घोषणा की है कि वह बिहार के 50 हजार लोगों को अपनी नई यूनिट में नौकरी देगी। आज कंपनी के एमडी ने इसकी घोषणा की।

Bihar job News - बिहार के 50 हजार लोगों को अपनी कंपनी में नौ

Banka – बिहार के लोगों के लिए एरिस्टो फॉर्मा ने अपने दरवाजे खोल दिये हैं। आज बांका के अमरपुर में कंपनी के एमडी भोला बाबू ने घोषणा की है कि बिहार के 50 हजार लोगों को अपनी कंपनी की नई यूनिट में नौकरी देने जा रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी में पहले से ही हजारों बिहार के लोगों को नौकरी दी गई है।

भोला बाबू ने कहा कि वह दूसरी बड़ी कंपनियों से भी इसके लिए बात कर रहे  हैं, और उन्हें बिहार के लोगों को अधिक से अधिक नौकरी देने के लिए कह रहे हैं। 

Diarch GO

बांका में अमरपुर विधानसभा में बिहार के मंत्री जयंतराज के साथ पहुंचे भोला बाबू ने कहा कि उनकी कंपनी एरिस्टो फार्मा और एरिज्मा चैरिटेबल ट्रस्ट बिहार के कई जिलों में गांवों को गोद लेकर उनका विकास कर रही है। हमने मंत्री जयंतराज से कहा कि आप अपने क्षेत्र में क्या काम  करना चाहते हैं, उसकी लिस्ट दीजिए। छह महीने बाद उस गांव की पूरी सूरत बदल जाएगी। फिर चाहे गांव में पानी की समस्या हो, लाइट की समस्या या नालियों की सफाई का काम,   हमलोग कराएंगे।

युवाओं को तकनीकी शिक्षा

एरिस्टो फॉर्मा एमडी ने कहा कि युवाओं को उनकी कंपनी की तरफ से निशुल्क तकनीकी शिक्षा दी जाएगी। साथ ही दो एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसका सारा खर्च कंपनी की तरफ से दी जाएगी।

NSIT
Nsmch