LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime News : बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने की प्रेमी की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

Bihar Crime News : बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने प्रेमी की गला रेतकर हत्या कर दी. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीँ पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने की प्
किशोर की हत्या - फोटो : chandrashekhar

BANKA : जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झरना पहाड़ी इलाके से सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विजय नगर वार्ड संख्या 24 निवासी एवं मैट्रिक का छात्र अंशु कुमार (उम्र 15 वर्ष) की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना ने न केवल मृतक के परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

हिरासत में लिए गए आरोपी

अंशु गांधी चौक के समीप एक नाश्ते की दुकान चलाता था और पढ़ाई के साथ घर की जिम्मेदारी भी निभा रहा था। परिजनों के अनुसार, वह तीन दिन पूर्व अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिवार द्वारा बांका थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ विपिन बिहारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी छोटू कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने झरना पहाड़ी के जंगल से अंशु का शव बरामद किया। शव की स्थिति बेहद दर्दनाक थी, जिससे स्पष्ट होता है कि अंशु की गला रेतकर निर्मम हत्या की गई थी। मौके पर पहुंची एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।

प्रेम प्रसंग में बदला बना हत्या की वजह

प्रेस वार्ता  कर एस पी उपेंद्रनाथ वर्मा ने जानकारी दी है की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग है। जानकारी के अनुसार, मृतक अंशु कुमार और मुख्य आरोपी राहुल कुमार पूर्व में घनिष्ठ मित्र थे। लेकिन अंशु का आरोपी राहुल की बहन के साथ प्रेम संबंध था। इस बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। बताया जाता है कि अंशु द्वारा आरोपी परिवार की महिला सदस्य पर की गई अशोभनीय टिप्पणी और व्यवहार ने मामले को और अधिक तूल दे दिया, जिसके चलते राहुल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंशु की हत्या की योजना बनाई और उसे अमल में लाया।

आरोपियों की पहचान व आपराधिक इतिहास

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान की गयी है। जिसमें राहुल कुमार उर्फ छोटू, निवासी बाबू टोला, बांका, टिंकू यादव, निवासी मुर्गीडीह, बांका और मनोज कुमार झा, पिता गुलाबी झा, निवासी फग्गा, थाना बोसी शामिल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी राहुल कुमार के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसकी विस्तृत छानबीन की जा रही है।

NSIT
Nsmch

जांच में ये पुलिस अधिकारी रहे शामिल

घटनास्थल पर अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार, बांका थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सहित पुलिस बल एवं जांच टीम के अधिकारी मौजूद रहे। छापेमारी अभियान में एसडीपीओ विपिन बिहारी, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, विकास कुमार, पवन कुमार, सत्यजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है तथा जल्द ही चार्जशीट दायर कर न्यायिक कार्रवाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट