LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: बांका में चलती कार में लगी आग, बीच सड़क पर धू-धूकर जली, 3 लोग थे सवार

Bihar News: बांका में चलती कार में आग लग गई। इस घटना के मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के वक्त कार में 3 लोग सवार थे। वहीं बीच सड़क पर कार धू-धूकर जल गई।

कार में लगी आग
चलती कार में लगी आग- फोटो : social media

Bihar News: बांका के जिले के धोरैया थाना क्षेत्र स्थित एसएच-84 (घोघा-पंजवारा स्टेट हाईवे) पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसा बेलडीहा और अहिरो गांव के बीच हुआ। गनीमत रही कि कार सवार तीनों यात्री समय रहते बाहर निकल गए और उनकी जान बच गई।

चलती कार में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर के बूढ़ानाथ चौक निवासी अमित कुमार अपने दो साथियों के साथ निजी कार से गोड्डा जा रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक कार का एसी बंद हो गया और अंदर से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में कार ने आग पकड़ ली। यात्रियों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी रोकी और पीछे के दरवाजे से बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित कर लिया।

बाल बाल बचे तीन लोग

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पूरी कार जलकर राख हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में एसी सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे राहत की बात है।

बांका से चंद्रशेखर की रिपोर्ट