LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : बिहार में 60 वर्षीय महिला को पैंतीस साल के युवक से हुआ इश्क, भागकर रचाई शादी, पति और बेटे ने जमकर काटा बवाल

Bihar News : कहते हैं की प्यार अँधा होता है. बिहार में भी 60 वर्षीय एक महिला का दिल 35 साल के युवक पर आ गया. दोनों ने भागकर शादी रचा ली......पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में 60 वर्षीय महिला को पैंतीस साल के युवक
बेटे के उम्र के युवक से इश्क - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिला के अमरपुर शहर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब करीब 60 वर्षीया महिला और लगभग 35 वर्षीय युवक के प्रेम संबंध का मामला सार्वजनिक हो गया। अमरपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा यह मामला देखते ही देखते अमरपुर बस स्टैंड पर हाई वोल्टेज ड्रामा में तब्दील हो गया, जहां महिला के परिजनों ने प्रेमी युवक की जमकर पिटाई कर दी। 

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड पर परिजनों द्वारा युवक की पिटाई किए जाने के दौरान महिला भी मौके पर मौजूद थी। महिला ने खुलेआम अपने प्रेम संबंधों का बखान करना शुरू कर दिया, जिससे वहां मौजूद लोग और अधिक चौंक गए। महिला ने बताया कि करीब चार महीने पूर्व मोबाइल फोन के माध्यम से उसकी पहचान ग्राम धोबरी, थाना नारायणपुर, जिला आरा निवासी युवक वकील मिश्रा से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। महिला के अनुसार, दोनों ने भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मुलाकात की, जिसके बाद साथ जीवन बिताने का फैसला करते हुए लुधियाना जाने का निर्णय लिया। लुधियाना पहुंचकर दोनों ने शादी कर ली और तब से पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। महिला ने यह भी दावा किया कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ रह रही है।

रविवार सुबह करीब 10:30 बजे दोनों किसी जरूरी काम से अमरपुर बस स्टैंड पहुंचे थे। इसी दौरान महिला के पति और पुत्र को इसकी भनक लग गई। परिजन मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर युवक के साथ मारपीट करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया और दोनों को परिजनों के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित थाना ले आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि महिला और युवक दोनों को फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट