LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

बगहा में अधेड़ की संदिग्ध मौत : परिजनो ने पड़ोसियों पर लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

पुलिस जिला बगहा में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति मे मौत हो गई। इधर मृतक के परिजनों ने पड़ोसी पर गला दबाकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी है....

बगहा में अधेड़ की संदिग्ध मौत : परिजनो ने पड़ोसियों पर लगाया
बगहा में अधेड़ की संदिग्ध मौत- फोटो : धीरज पराशर

Bagha : बगहा पुलिस जिला अंतर्गत लौकरिया थाना क्षेत्र के रामपुर मलाही टोला में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान अशोक सहनी (64 वर्ष) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह जब परिजन उन्हें भोजन देने के लिए कमरे में पहुंचे, तो वह अपने बिस्तर पर अचेत मृत अवस्था में पाए गए।


नाक से खून, मुंह से झाग और गले पर मिले निशान, हत्या की आशंका

घटनास्थल पर परिजनों ने देखा कि अशोक सहनी के नाक से खून और मुंह से झाग निकल रहा था, साथ ही उनके गले पर कसने के स्पष्ट निशान बने हुए थे। इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने तुरंत गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।


मृतक के बेटे सोनू सहनी ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप

सूचना मिलते ही लौकरिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतक के बेटे सोनू सहनी ने अपने पड़ोसी अवधेश सहनी और चुन्नीलाल सहनी पर पिता की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। सोनू का कहना है कि मंगलवार की रात दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ था, जिस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।


प्रथम दृष्टया मामला स्ट्रैंगुलेशन का, आरोपी घर छोड़कर हुए फरार

मामले की जानकारी देते हुए लौकरिया थानाध्यक्ष रमन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला गला दबाकर हत्या (स्ट्रैंगुलेशन) का प्रतीत हो रहा है। पीड़ित परिजनों के बयान के आधार पर नामजद किए गए आरोपियों के ठिकाने पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, लेकिन दोनों आरोपी अपने घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी अभियान तेज कर दिया है।

NSIT
Nsmch

धीरज पराशर की रिपोर्ट