LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

वाल्मीकि नगर में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाने की उठी मांग, विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने विधानसभा में बुलंद की आवाज

वाल्मीकि नगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम स्थापित करने की मांग उठी है। कांग्रेस विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने मंगलवार को विधान सभा में वाल्मीकि नगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम स्थापित करने की पुरजोर पैरवी की....

वाल्मीकि नगर में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाने की उठी मां
वाल्मीकि नगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम स्थापित करने की मांग - फोटो : धीरज परासर

Bagha : बिहार के वाल्मीकि नगर से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने राज्य विधानसभा (सदन) में क्षेत्र के विकास और युवाओं के हित से जुड़ी एक महत्वपूर्ण मांग उठाई है। उन्होंने वाल्मीकि नगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम स्थापित करने की पुरजोर पैरवी की। विधायक ने कहा कि सीमावर्ती और ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन आधुनिक सुविधाओं के अभाव में स्थानीय खिलाड़ी अपनी क्षमता का पूर्ण प्रदर्शन नहीं कर पाते।


खिलाड़ियों को मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं

विधानसभा में अपनी बात रखते हुए विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि वाल्मीकि नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच की सख्त आवश्यकता है। यदि वाल्मीकि नगर में एक सर्वसुविधायुक्त और आधुनिक अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम का निर्माण होता है, तो स्थानीय खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकेंगे।


'खेल पर्यटन' को मिलेगी नई उड़ान, बढ़ेगा रोजगार

विधायक ने वाल्मीकि नगर के प्राकृतिक और पारिस्थितिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र 'वाल्मीकि टाइगर रिजर्व' (VTR) के कारण पहले से ही देश-विदेश के पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। ऐसे में यहाँ अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनने से खेल पर्यटन (Sports Tourism) को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल पर्यटन गतिविधियां तेज़ होंगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार और स्वरोजगार के ढेरों नए अवसर पैदा होंगे।


उत्तर बिहार के विकास के लिए मील का पत्थर

बिहार में खेल ढांचे के हो रहे विस्तार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जैसी ऐतिहासिक परियोजनाएं आकार ले रही हैं, उसी तर्ज पर उत्तर बिहार के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले वाल्मीकि नगर में भी स्टेडियम का निर्माण किया जाना चाहिए। यह कदम न केवल पश्चिम चंपारण जिले बल्कि पूरे बिहार के खेल परिदृश्य को बदलने में मील का पत्थर साबित होगा।


सरकार से जल्द कदम उठाने की अपील

NSIT
Nsmch

संवाददाता से बातचीत और सदन के माध्यम से विधायक कुशवाहा ने राज्य सरकार से इस जनहितैषी मांग पर गंभीरता से विचार करने और जल्द से जल्द आवश्यक प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की अपील की। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से सीमावर्ती क्षेत्र वाल्मीकि नगर को खेल और पर्यटन के मानचित्र पर एक नई और मजबूत पहचान मिलेगी।

धीरज परासर की रिपोर्ट