Bihar Flood: वाल्मीकिनगर पहुंचे सीएम सम्राट, गंडक बराज का लिया जायजा

Bihar Flood: नेपाल में भारी बारिश और सैलाब के बाद बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी चिंता के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वाल्मीकिनगर पहुंचे।

CM Samrat Inspects Gandak Barrage Bihar Flood Threat Eases
वाल्मीकिनगर पहुंचे सीएम सम्राट- फोटो : reporter

Bihar Flood: नेपाल में भारी बारिश और सैलाब के बाद बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी चिंता के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वाल्मीकिनगर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज और उसके फाटकों का निरीक्षण किया तथा नदी के जलस्तर की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।

नेपाल में आई त्रासदी और बाढ़ के बाद गंडक नदी में पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री का वाल्मीकिनगर दौरा अहम माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से बराज की स्थिति, जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

Diarch GO

अधिकारियों से लिया हालात का फीडबैक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मौके पर मौजूद बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी और एसपी राजेश कुमार समेत जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से स्थिति का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों से संभावित खतरे को लेकर तैयारियों और निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नेपाल में जलस्तर और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। सीमावर्ती और निचले इलाकों में किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहने की जरूरत है।

फिलहाल टला बाढ़ का खतरा

मुख्यमंत्री के अनुसार फिलहाल बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाढ़ की संभावना टल गई है और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। हालांकि नेपाल में आई भीषण आपदा को देखते हुए एहतियात बरतना जरूरी है।सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह नेपाल में आपदा आई है, वह निश्चित रूप से चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी नेपाल की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और वहां मदद पहुंचाने के मामले में सक्रिय हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई त्रासदी का असर सीमावर्ती भारतीय इलाकों पर पड़ सकता है, इसलिए जलस्तर और नदियों की स्थिति पर लगातार निगरानी जरूरी है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

NSIT
Nsmch

गंडक बराज पर बढ़ी निगरानी

इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण जल संरचना है। नेपाल से आने वाले पानी का सीधा असर गंडक नदी के जलस्तर पर पड़ता है। ऐसे में नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के बाद बराज के फाटकों और नदी के जलस्तर की निगरानी बढ़ा दी गई है।मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन्हें मौजूदा जलस्तर और बराज की स्थिति से अवगत कराया। फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं और बिहार में बड़े पैमाने पर बाढ़ की आशंका नहीं है।नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा ने एक बार फिर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बेहतर जल प्रबंधन और आपदा समन्वय की जरूरत को सामने ला दिया है। बिहार सरकार स्थिति पर पैनी नजर रख रही है और प्रशासन को किसी भी संभावित संकट के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्ट- नागेंद्र प्रसाद