LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

बगहा में दहशत: घर में रेंगता दिखा विशालकाय कोबरा, महिला रेस्क्यूअर ने हिम्मत से दबोचा

गहा के वाल्मीकिनगर में जब एक घर के अंदर 10 फीट लंबा जहरीला कोबरा घुस आया, तो चारों तरफ हड़कंप मच गया। ऐसे में स्थानीय महिला सर्प मित्र जानकी देवी देवदूत बनकर पहुंचीं और अदम्य साहस दिखाते हुए सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

10 feet cobra snake rescue woman janaki devi
बगहा के विशाहा गांव में निकला 10 फीट लंबा कोबरा,महिला सर्प रेस्क्यूअर जानकी देवी ने सूझबूझ से पकड़ा- फोटो : Reporter

पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशाहा गांव में उस समय हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई, जब एक ग्रामीण के घर में विशालकाय सांप घुस आया। गांव के निवासी मुन्नी लाल के घर में अचानक करीब 10 फीट लंबा और अत्यंत जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। इतने बड़े और विषैले सांप को घर के अंदर रेंगता देख परिजनों के होश उड़ गए। शोर मचने पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

महिला सर्प रेस्क्यूअर जानकी देवी ने सूझबूझ से पकड़ा

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय स्तर पर सर्प रेस्क्यू का कार्य करने वाली साहसी महिला जानकी देवी को दी गई। सूचना मिलते ही जानकी देवी बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बेहद सूझबूझ, धैर्य और सावधानी का परिचय देते हुए विशालकाय कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। सांप के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद ही गृहस्वामी मुन्नी लाल के परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

बिना किसी नुकसान के कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

NSIT
Nsmch

महिला रेस्क्यूअर द्वारा कोबरा को सुरक्षित पकड़े जाने के बाद उसे आबादी वाले क्षेत्र से दूर वाल्मीकिनगर के घने जंगलों में छोड़ दिया गया ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सके। समय रहते त्वरित और सुरक्षित रेस्क्यू होने की वजह से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने जानकी देवी के इस अदम्य साहस और वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनके जज्बे की जमकर सराहना की।

बाढ़ और बरसात के कारण रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे वन्यजीव

भौगोलिक दृष्टिकोण से वाल्मीकिनगर का इलाका जंगलों और नदियों से घिरा हुआ है। जानकारों के मुताबिक, वर्तमान में बरसात के मौसम और नेपाल से आने वाली पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण मैदानी इलाकों में पानी भर गया है। इसी वजह से सांप और अन्य वन्यजीव बाढ़ के पानी से बचने के लिए रिहायशी और सूखे इलाकों का रुख कर रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और घरों के आसपास सफाई रखने की अपील की है।

रिपोर्ट - धीरज पराशर