LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bagaha Liquor Seizure: इंजन के गुप्त तहखाने और ट्रैक्टर-ट्रॉली से भारी मात्रा में शराब बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार

बिहार के बगहा में शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए बोलेरो के इंजन के पास ही गुप्त तहखाना बना डाला। लेकिन मधनिषेध विभाग की सतर्कता से 581.82 लीटर शराब और बीयर जब्त कर ली गई। एक तस्कर गिरफ्तार, वहीं ट्रैक्टर चालक फरार।

Bagaha Liquor Seizure
बगहा में शराब तस्करों का अनोखा जुगाड़- फोटो : Reporter

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के बीच बगहा में मधनिषेध विभाग ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मधनिषेध इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए कुल 581.82 लीटर शराब और बीयर जब्त की है। विभाग की इस त्वरित कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

ट्रैक्टर-ट्रॉली से 456 लीटर बीयर बरामद, तस्कर फरार

गुप्त सूचना के आधार पर पहली कार्रवाई रामनगर थाना क्षेत्र के पुरन्दरपुर गांव स्थित नहर किनारे की गई। मधनिषेध टीम ने मौके से एक लावारिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया, जिसकी तलाशी लेने पर 456 लीटर अवैध बीयर बरामद हुई। हालांकि, छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक और तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने वाहन को जब्त कर फरार तस्कर की तलाश तेज कर दी है।

बोलेरो के इंजन में छुपा रखी थी 125.82 लीटर विदेशी शराब

दूसरी कार्रवाई बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य मार्ग पर पटखौली थाना क्षेत्र में हुई। चेकिंग के दौरान टीम ने एक संदिग्ध बोलेरो को रोककर गहनता से तलाशी ली। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए बोलेरो के इंजन के पास एक खास गुप्त तहखाना बना रखा था। जब टीम ने इंजन वाले हिस्से को खोलकर देखा तो वहां से 125.82 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस दौरान बोलेरो चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

NSIT
Nsmch

तस्करों के नए हथकंडों पर सतर्कता भारी

शराब तस्कर लगातार पुलिस को चकमा देने के लिए वाहनों में बदलाव और गुप्त ठिकाने बनाने जैसे नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी ट्रैक्टर-ट्रॉली तो कभी सीधे गाड़ी के इंजन के अंदर तहखाना बनाकर खेप पहुंचाई जा रही है। लेकिन मधनिषेध इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार और उनकी टीम की सजगता के आगे तस्करों के ये सभी तरीके नाकाम साबित हुए।

उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

दोनों मामलों में उत्पाद अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार चालक से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब की इस खेप को भेजने वाले और मंगवाने वाले पूरे सिंडिकेट का खुलासा किया जा सके। वहीं, रामनगर से फरार हुए दूसरे तस्कर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। 

रिपोर्ट: अभिषेक पांडेय