LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, 105 पुड़िया स्मैक और बाइक जब्त

  • Patna Crime
  • Patna Crime: नौबतपुर में जीविका दीदी को नशीला पदार्थ सुंघाकर ठगी, 32 हजार रुपये और गहने गायब

  • Bihar News : अव्वल दर्जे के उद्दंड हैं कुंदन कृष्णन...पांच करोड़ की नोटिस भेजे जाने के बाद भड़के राजद सांसद सुधाकर सिंह, मुख्यमंत्री को लिखा खुला पत्र
  • Bihar News : अव्वल दर्जे के उद्दंड हैं कुंदन कृष्णन...पांच करोड़ की नोटिस भेजे जाने के बाद भड़के

  • Bihar News : कटे होंठ और तालु से प्रभावित बच्चों के चेहरे पर लौट रही मुस्कान, अब तक 98 बच्चों की हुई निःशुल्क सर्जरी
  • Bihar News : कटे होंठ और तालु से प्रभावित बच्चों के चेहरे पर लौट रही मुस्कान, अब तक

  • Bihar News : आरपीएफ आरा की तत्परता से महिला यात्री को मिला 2.50 लाख रूपये से भरा बैग, बिहिया स्टेशन पर हुई सुरक्षित बरामदगी
  • Bihar News : आरपीएफ आरा की तत्परता से महिला यात्री को मिला 2.50 लाख रूपये से भरा बैग,

बगहा में गंडक नदी का भीषण तांडव : मधुबनी प्रखंड के कई गांव जलसमाधि की कगार पर, सहमे ग्रामीण

बाढ़ का पानी उतरते ही बगहा के मधुबनी प्रखंड में गंडक नदी ने तबाही मचा रखी है। रेवहिया गांव में 100 से ज्यादा घर नदी की धारा में बह चुके हैं। बेबस ग्रामीण अपने ही हाथों से अपना आशियाना तोड़ने को मजबूर हैं। अब गांव के प्राथमिक स्कूल और किसानों के खेतो

bagaha gandak river erosion 100 houses submerged school at r
बगहा में गंडक नदी का भीषण तांडव,मधुबनी प्रखंड के कई गांव जलसमाधि की कगार पर- फोटो : Reporter

बिहार के बगहा में बाढ़ का पानी उतरते ही गंडक नदी ने भीषण कटाव का रूप ले लिया है। मधुबनी प्रखंड के धनहा क्षेत्र स्थित रेवहिया गांव में नदी की तेज धारा में 100 से अधिक घर बह चुके हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि लोग बचे-खुचे सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए मजबूर हैं।

अपने ही हाथों से आशियाना तोड़ने को मजबूर ग्रामीण

कभी जिस गांव में पक्के मकान और हरे-भरे खेत लहलहाते थे, वहां अब सिर्फ उफनती नदी नजर आ रही है। गंडक की विनाशकारी धारा के कारण ग्रामीणों के पास अपना घर बचाने का कोई रास्ता नहीं बचा है। वर्षों की मेहनत से बनाए गए घरों को लोग अब भारी मन से खुद ही तोड़ रहे हैं ताकि लकड़ी और छत का सामान सुरक्षित निकाला जा सके।

Diarch GO

स्कूल की बाउंड्री बही, अब मुख्य भवन पर भी संकट 

NSIT
Nsmch

नदी का कटाव अब गांव की आवासीय सीमाओं को पार करते हुए प्राथमिक शिक्षा केंद्र तक पहुंच चुका है। गंडक नदी पहले ही स्कूल परिसर की बाउंड्री वॉल को काट कर बहा ले गई है। अब पानी की सीधी टक्कर स्कूल के मुख्य भवन के करीब हो रही है, जिससे बच्चों के भविष्य का आधार कहे जाने वाले इस भवन के अस्तित्व पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

किसानों की उपजाऊ जमीन को निगल रही गंडक की धारा 

कटाव की इस त्रासदी का सबसे बड़ा प्रभाव स्थानीय कृषि पर पड़ रहा है। किसानों की सैकड़ों एकड़ उपजाऊ जमीन और फसलें गंडक नदी में समा चुकी हैं। एक ओर जहां ग्रामीण अपना बेघर होना देख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अपनी आजीविका का एकमात्र साधन (खेत) छीन जाने से उनके सामने जीवन यापन का संकट गहरा गया है।

प्रशासन की हलचल, बोरियों का स्टॉक कराया गया

 कटाव की गंभीर स्थिति की सूचना मिलने के बाद जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम ने प्रभावित इलाके का जायजा लिया है। नदी के तटबंध और किनारे को सुरक्षित करने के लिए मौके पर प्लास्टिक और बालू की बोरियों का स्टॉक कराया गया है। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

तत्काल फ्लड फाइटिंग कार्य शुरू करने की मांग 

प्रशासनिक टीम की मौजूदगी के बावजूद ग्रामीण अब तक जमीनी स्तर पर फ्लड फाइटिंग का काम शुरू न होने से चिंतित हैं। ग्रामीणों की मांग है कि सिर्फ बोरियां रखने के बजाय तुरंत जिओ बैग्स और बोल्डर पिचिंग का काम शुरू किया जाए, ताकि गंडक की धारा को गांव और स्कूल भवन को पूरी तरह तबाह करने से रोका जा सके।

बगहा से अभिषेक पांडेय की रिपोर्ट