LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

औरंगाबाद में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, एक अन्य घायल

औरंगाबाद में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत- फोटो : दीनानाथ मौआर

Aurangabad : जिले के रफीगंज-शिवगंज मार्ग पर खड़वा मोड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।


बाजार से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के पिपरौरा पंचायत अंतर्गत परोरा गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा के 27 वर्षीय पुत्र शशिकांत कुमार के रूप में हुई है। वहीं हादसे में उसी गांव का रहने वाला धनंजय शर्मा (पिता- रामप्रवेश शर्मा) घायल हो गया। जिला पार्षद शंकर यादवेंदु ने बताया कि दोनों युवक रफीगंज बाजार से खरीदारी कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शिवगंज की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित हाईवा वाहन ने चकमा दे दिया, जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और शशिकांत की मौके पर ही मौत हो गई।

Diarch GO


इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, शशिकांत अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी दो बहनें हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता मंदिर में पुजारी का काम करते हैं, जबकि उसकी मां का निधन 10 वर्ष पूर्व ही हो चुका था।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मामले की जानकारी देते हुए रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और अज्ञात वाहन की छानबीन में जुट गई है।

NSIT
Nsmch


दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट