LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : पीएम मोदी के जन्मदिवस को यूथ कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया, सड़क किनारे बैठकर किया बूट पॉलिश

Bihar News : पीएम मोदी के जन्मदिवस को यूथ कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया. जहाँ सड़क किनारे बैठकर युवकों ने बूट पॉलिश किया......पढ़िए आगे

Bihar News : पीएम मोदी के जन्मदिवस को यूथ कांग्रेस ने बेरोजग
युवाओं ने किया बूट पॉलिश - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : आज जहाँ लोग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को जन्मदिन की बधाई दे रहे है , और खास कर भाजपा जन्म उत्सव भी मना रही है। वही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगार दिवस मनाया। कांग्रेस पार्टी के यूथ कार्यकर्ता ने सड़क किनारे बैठ कर जूते पर पॉलिश किया और ठेले लगाकर पकौड़े तल कर विरोध जताया है। उनलोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने प्रत्येक वर्ष 2 करोड लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। जिसको लेकर आज शाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक अनूठा प्रदर्शन किया है। 

कांग्रेस पार्टी के युवाओं ने औरंगाबाद समाहरणालय गेट के समीप स्थित अनुग्रह स्मारक भवन से आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च में शामिल लोग हाथों में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस का तख्ती लिए हुए सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए रमेश चौक पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ के भी नारे लगाए। रमेश चौक के पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने पकौड़ा तलकर और बूट पॉलिश कर सरकार का विरोध जताया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में प्रत्येक साल 2 करोड लोगों को रोजगार देने का वादा कर सरकार में आए। लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। उल्टे उन्होंने युवाओं को पकौड़ा तलने का सुझाव दिया था। 

Diarch GO

यही नहीं उनके मंत्री तो इसे भी ज्यादा जुमलेबाज निकले। संसद भवन में उनके मंत्री ने पढ़े लिखे बेरोजगारों को बूट पॉलिश करने को कहा। यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि एनडीए सरकार रोजगार समेत अन्य मुद्दों पर विफल है। सरकार की विफलता के कारण बेरोजगारी चरम पर है। पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। बिहार में पढ़े लिखे बेरोजगारों की स्थिति और भी दयनीय है। स्नातक और पीजी की डिग्री लेकर युवा दूसरे प्रदेशों में मजदूरी कर रहे हैं।

यूथ कांग्रेस के सह प्रभारी परमजीत पम्मी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्सी के लालच में भाजपा के साथ चले गए। उन्हें भी युवाओं का कोई ध्यान नहीं है। पलायन रोकने में राज्य सरकार भी पूरी तरह से विफल है। उन्होंने कहा कि क्या बिहार में फैक्ट्रियां नहीं लगाई जा सकती? अगर बिहार में फैक्ट्री लगेगी तो रोजगार बढेगा और पलायन रुकेगा। यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नीरज सिन्हा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट