LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime : औरंगाबाद में भागने के दौरान शराब कारोबारी ने उत्पाद विभाग के चालक को मारी टक्कर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime : औरंगाबाद में पीछा कर रहे उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारी ने हमला कर दिया. जिससे चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गंभीर अवस्था में अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : औरंगाबाद में भागने के दौरान शराब कारोबारी ने उ
उत्पाद विभाग की टीम पर हमला - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिले के देव थाना क्षेत्र के देव-केताकी नहर रोड में एक बाइक सवार शराब कारोबारी भागने के दौरान उत्पाद विभाग के वाहन चालक को टक्कर मार दिया. इस घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.  घटना के बाद ड्यूटी में रहे एसआई एवं अन्य विभाग के पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु बाहर  रेफर कर दिया है.

घायल चालक की पहचान उत्पाद विभाग के चालक राजेश कुमार के रूप मे की गई है. उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर रमज जमा ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम देव-केताकी के नहर वाली सड़क पर बाइक से शराब के परिवहन की सूचना पा कर वाहन जांच शुरू कर दिया. जांच के दौरान एक बाइक सवार जो अपनी बाइक पर भारी मात्रा में शराब लेकर आ रहा था. जिसे रोकने की कोशिश की गई तो वह तेजी से बाइक लेकर भागने लगा और इसी दौरान उसने चालक राजेश को टक्कर मार दिया, जिससे राजेश बुरी तरह घायल हो गया है, 

Diarch GO

मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मी ने बताया कि बाइक सवार को खदेड़कर पकड़ लिया गया है. साथ ही बाइक तथा शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में उत्पादक अधीक्षक अनिल आजाद से जब टेलीफोनिक बात की गई तो उन्होंने  बताया कि घटना की जानकारी हमे भी मिली है. फिलहाल घायल चालक का इलाज करवाया जा रहा है. इस मामले में शराब कारोबारी के ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी.

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट