LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : औरंगाबाद में विष्णु महोत्सव की हुई शुरुआत, विधायक, विधान पार्षद के साथ डीएम ने किया उद्घाटन

Bihar News : औरंगाबाद में आज से विष्णु महोत्सव की शुरुआत हो गयी है. उद्घाटन औरंगाबाद विधान पार्षद दिलीप सिंह तथा सदर विधायक आनंद शंकर सिंह तथा जिला अधिकारी श्रीकान्त शास्त्री के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया...पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद में विष्णु महोत्सव की हुई शुरुआत, विधा
विष्णु महोत्सव की शुरुआत - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिले के सदर प्रखंड स्थित जम्होर थानांतर्गत विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल विष्णु धाम के प्रांगण में आज दो दिवसीय विष्णु धाम महोत्सव  का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में शुरू हो गया है।  बता दें की श्रीराम प्रज्ञा मंडल के अध्यक्ष नवनीत कुमार के नेतृत्व में कलश यात्रा के साथ शुरू की गई। कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु भक्तों ने हिस्सा लिया। अपने माथे पर कलश लेकर जय श्री राम जय श्री विष्णु का नारा लगाते हुए विष्णु धाम पहुंचे। 

उनके कलश के जल से विष्णु धाम परिसर स्थित शिव मंदिर में  रुद्राभिषेक किया गया और कलश के ढक्कन में रखी मिट्टी को विष्णु धाम मंदिर परिसर के बगल में स्थापित किया गया ताकि विश्व शांति की स्थापना हो। आचार्य छोटेलाल पांडेय के नेतृत्व में मंत्रोच्चार के साथ भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की गई।  वही दो दिवसीय विष्णु महोत्सव  का उद्घाटन औरंगाबाद विधान पार्षद दिलीप सिंह तथा सदर विधायक आनंद शंकर सिंह तथा जिला अधिकारी श्रीकान्त शास्त्री के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

औरंगाबाद के जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने अपने संबोधन में बताया कि विष्णु धाम स्थान बड़ा ही मनोरम है। इस स्थल का पर्यटन सर्किट से जुड़ने पर अब इसका अपेक्षित विकास होगा। विधायक आनंद शंकर सिंह ने कहा कि यह जिले का अद्वितीय स्थान है। पर्यटन विभाग के कैलेंडर में आने से इसकी व्यवस्था दुरुस्त होगी। विकास के लिए हम पुरजोर प्रयास करेंगे। जम्होर नगर पंचायत के विस्तारीकरण में इस स्थल को जोड़कर इसका पूरा विकास किया जाएगा। विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह ने भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों की चर्चा करते हुये कहा कि महोत्सव के राजकीय होने से अब इसके विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस स्थल के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। वही विकास केंद्र के अध्यक्ष रामजी सिंह,विष्णु धाम की महिमा के बारे में बताते हुए कहा कि यह मगध के चार धामों में से एक है। उसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट