LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : औरंगाबाद में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, दो महिला समेत छह लोग हुये जख्मी, दो की हालत गम्भीर

Bihar News : औरंगाबाद में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, दो

AURANAGABAD : जिले के गोह थाना क्षेत्र के सिंघाड़ी में उस समय दो गुटों के बीच हो रहे तूतू मैं मैं खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया , जब मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत कैथी  मोड़ से फाग तक पथ निर्माण कार्य के दौरान सिंघाड़ी गांव में रामनिवास पासवान के घर के पास कंभट बनाया जा रहा था। जिसका वह विरोध करने लगे। हालांकि पहले ग्रामीणों के द्वारा उन्हें समझाने बुझाने का भरपूर कोशिश किया गया। लेकिन वह मानने को तैयार नही हुए। उल्टे ग्रामीणों को भला बुरा बोलते हुए पथराव करने लगे। जिसको लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे से मारपीट होने लगी। जिसमें दोनो पक्षो से आधा दर्जन लोग बुरी तरह से  घायल हो गए है। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में किया जा रहा है। वही प्राथमिक उपचार के दो लोगों को बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया गया है।

ग्रामीणों के द्वारा घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि रामनिवास पासवान  के घर के पास कंभट बनाया जा रहा था। जिससे हमलोग के घर का नुकसान हो सकता था। जिसको लेकर हमने उसे रोक दिया था।  जिसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध जताया। जिसके उपरांत दोनो तरफ से बात बढ़ने लगा और मामला यहाँ मारपीट तक पहुँच गया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस की टीम घटनास्थल के पास पहुंची और बीच बचाव करने की कोशिश किया। जिसमें एस आई दिलीप कुमार मंडल पत्थर लगने के कारण चोटिल हो गये है। 

उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष सुधीश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज  किया जाएगा। फिलहाल गांव में शांति बहाल करने को लेकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल के जवानो को तैनात किया गए हैं। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट