LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : बिहार में धर्म परिवर्तन के ‘खेल’ का ग्रामीणों ने किया भंडाफोड़, जमकर काटा बवाल, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Bihar News : बिहार में धर्म परिवर्तन का ग्रामीणों ने विरोध किया. जिससे मौके पर हंगामा मच गया. घटना के बाद पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में धर्म परिवर्तन के ‘खेल’ का ग्रामीणों न
धर्म परिवर्तन का खेल - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद में धर्म परिवर्तन के दो नये मामले सामने आये है। पहला मामला मदनपुर प्रखंड के खिरियावा गाँव की है। वहीं दूसरा मामला सदर प्रखंड के रायपुरा मोड़ की है, जहां धर्म परिवर्तन करने को लेकर एक बंद हॉल में समारोह का आयोजन किया गया था। जैसे ही इसकी भनक ग्रामीणों को लगी। वैसे ही मौके पर पहुंच ग्रामीणों ने उसका जमकर विरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावां निवासी डॉक्टर रामनंदन गोस्वामी के घर पर गुरुवार को दोपहर सत्संग के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा था। इसके लिए दो से तीन सौ लोगों वहां पहुंचे हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि जैसे ही इसकी सूचना हम सबों को मिली कि हमलोगों ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसकी शोरगुल सुन ग़ांव के सैकड़ो लोग इकट्ठा हो गये और इसका विरोध किया। 

इस मामले की सूचना स्थानीय थाना को  दी। फिर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव, सरपंच प्रतिनिधि सुशील कुमार सिंह भी पहुंचे। इसके बाद कई महिलाओं और युवतियों ने भागना शुरू कर दिया। सूचना पाकर विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त गौरक्षा विभाग के गौशाला प्रमुख डॉक्टर संत प्रसाद,विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री नवीन पाठक,बजरंग दल के रितिक कुमार भी पहुंचे। सभी लोगों ने इसका विरोध किया।   सूचना पर पहुंची मदनपुर थाना के एसआइ लक्ष्मण प्रसाद अपने दल बल के साथ पहुंचे और एक महिला और एक पुरूष को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। गौशाला प्रमुख डॉक्टर संत प्रसाद ने कहा कि पूरे जिले में षडयंत्र चल रहा है। भोले भाले ग्रामीणों को धन,स्वास्थ्य और शिक्षा का लालच एवं अन्य प्रलोभन देकर धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिलाओं को सिंदूर नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाता है और देवी देवताओं की पूजा करने से मना किया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी हम सभी लोग मना किए थे। प्रशासन टीम भी आई थी और ऐसा काम नहीं करने बोली थी। लेकिन आज फिर उसी जगह पर वही कार्यक्रम चल रहा था। जिसका विरोध किया गया।

वहीं नवीन पाठक ने कहा कि पिछले वर्ष भी कार्यक्रम हो रहा था। जिसे मना किया गया था। इस वर्ष भी धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा था। जिसमें गरीब और दलित वर्ग लोगों को बरगलाकर और फुसलाकर धन का लोभ देकर और झार फूक पर विश्वास दिलाकर भरोसा देते है कि बीमारी ठीक हो जाएगा। यही सब बात कहकर ईसाई धर्म मे परिवर्तन किया जा रहा है। 

वहीं सदर प्रखंड के रायपुरा मोड़ के पास एक निजी मकान में हिन्दुओं को ईसाई धर्म में परिवर्तन करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया था। जिसकी सूचना मिलते ही खैरा बिंद पंचायत के मुखिया सुजीत सिंह को इसकी भनक मिली।  उन्होंने मौके पर पहुंच  इसका जमकर विरोध किया। हालांकि सुजीत कुमार सिंह का कहना है कि मेरे पंचायत में  एक भी ईसाई नहीं है। अगल बगल भी एक भी क्रिस्चन नहीं। लेकिन बाहर से बुलाकर धर्म परिवर्तन का कार्य किया जा रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि धर्म परिवर्तन का जब हमने विरोध किया। तब औरंगाबाद के भूत पूर्व कांग्रेस विधायक हमसे उलझ गए और हमें ठीक करने का धमकी भी देने लगे। उन्होंने जिला प्रशासन से इस पर रोक थाम करने का गुहार लगाया है।

NSIT
Nsmch

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट