LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

यूपीएससी में बिहार की बेटी का जलवा, मोनिका श्रीवास्तव ने आईएएस बनकर हासिल की बड़ी सफलता, देखिए टॉपर की लिस्ट

संघ लोक सेवा आयोग ने 6 मार्च को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी किया। यह परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में मानी जाती है।

UPSC result Monica Srivastava
UPSC result Monica Srivastava- फोटो : news4nation

UPSC :  संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी Anuj Agnihotri ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान (AIR-1) प्राप्त किया है। वहीं बिहार की मोनिका श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में 16वां स्थान हासिल किया है।

मोनिका श्रीवास्तव मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली हैं। उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मोनिका के पिता ई.बी.के. श्रीवास्तव और मां भारती श्रीवास्तव ने बेटी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उसकी मेहनत और लगन का परिणाम आज सबके सामने है।

संघ लोक सेवा आयोग ने 6 मार्च को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी किया। यह परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में मानी जाती है। चयन प्रक्रिया के तहत अगस्त 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जबकि फरवरी 2026 में व्यक्तित्व परीक्षण (पर्सनैलिटी टेस्ट) संपन्न हुआ।

पूरी चयन प्रक्रिया के बाद आयोग ने कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। यूपीएससी की मेरिट सूची के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को Indian Administrative Service, Indian Foreign Service, Indian Police Service सहित ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ की विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति का अवसर मिलता है।

NSIT
Nsmch

मोनिका श्रीवास्तव ने 16वीं रैंक हासिल कर आईएएस सेवा के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने भी मोनिका की प्रतिभा और मेहनत की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है।