LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News:पुल निर्माण पर बवाल, ग्रामीणों का ठेकेदार पर इल्ज़ाम, घटिया मटेरियल के इस्तेमाल का आरोप

Bihar News: करोड़ों के पुल निर्माण को लेकर गांवों में बाग़ी माहौल है। ...

Aurangabad Uproar over bridge
पुल निर्माण पर बवाल- फोटो : reporter

Bihar News:औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड के मोहन बिगहा गांव के पास बन रहे करोड़ों के पुल निर्माण को लेकर गांवों में बाग़ी माहौल है। बटाने नदी पर मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना के तहत करीब 16 करोड़ की लागत से पुल का काम चल रहा है, जो कुटुंबा और बारुण के दर्जनों गांवों की ज़िंदगी आसान कर सकता है। मगर निर्माण स्थल पर कुछ ऐसा पकड़ा गया कि ग्रामीणों का सब्र टूट गया और हंगामा बरपा हो गया।

ग्रामीणों का दावा है कि कुमार एंड राय कंस्ट्रक्शन द्वारा पुल निर्माण में बेहद घटिया मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप हैं कि नदी से ही अवैध खनन कर मिट्टी मिश्रित बालू निकाला जा रहा है और उसी को बेस कैंप पर जमाकर पुल की नींव में डालने की तैयारी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की दरींदगी भरी मनमानी पुल की मजबूती पर सीधा वार है। वे कहते हैं कि हर साल पुल गिरने की खबरें आती हैं, और फिर जान जाती है आम आदमी की!

इस हंगामे की भनक लगते ही खनन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने संवेदक को सख्त चेतावनी देते हुए नदी से बालू उठाव रोकने का निर्देश जारी किया। थानाध्यक्ष संजीत राम ने कहा कि शिकायत मिलते ही FIR दर्ज की जाएगी। रिसियप पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पुट्टू यादव ने बताया कि जिस जगह से बालू निकाला जा रहा है, वही इलाका छठ पर्व का पवित्र घाट है, जहां सैकड़ों लोग पूजा करते हैं। ऐसे में अवैध खनन से घाट को बड़ा नुकसान हो सकता है। ग्रामीण विक्की कुमार ने भी ठेकेदार की बेढंगी कार्यशैली की शिकायत की है।

वहीं, संवेदक अनुज कुमार सिंह ने अपने बचाव में कहा कि काम अभी शुरू भी नहीं हुआ है, सिर्फ डायवर्जन बनाया जा रहा है। उनका दावा है कि कुछ लोग रोजगार मांगने आए थे, मना करने पर उन्होंने झूठे इल्ज़ाम लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया।मामला अब सिर्फ पुल का नहीं जनता बनाम ठेकेदार गैंग की जंग बन चुका है, और ग्रामीणों ने साफ कह दिया है कि “पुल तो बनेगा, मगर क्वालिटी से कोई खिलवाड़ नहीं होने देंगे।”

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर