LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

RJD MP MLA Fight: वोटर अधिकार यात्रा में हंगामा, आरजेडी सांसद और विधायक के बॉडीगार्ड्स आपस में भिड़े, ओवरटेक को लेकर हाथापाई तक पहुंचा मामला

RJD MP MLA Fight:राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का काफ़िला जैसे ही देव से गया की ओर बढ़ा, तभी आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव और नबीनगर से आरजेडी विधायक विजय कुमार उर्फ डब्लू सिंह के अंगरक्षक आपस में भिड़ गए।..

RJD MP MLA Fight
आरजेडी सांसद और विधायक के बॉडीगार्ड्स आपस में भिड़े- फोटो : social Media

RJD MP MLA Fight:बिहार की सियासत में चल रही कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा सोमवार को अचानक सुर्खियों में आ गई। वजह बनी यात्रा के दौरान हुई चौंकाने वाली झड़प। औरंगाबाद ज़िले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का काफ़िला जैसे ही देव से गया की ओर बढ़ा, तभी आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव और नबीनगर से आरजेडी विधायक विजय कुमार उर्फ डब्लू सिंह के अंगरक्षक आपस में भिड़ गए।

जानकारी के मुताबिक, काफ़िले में गाड़ियों के ओवरटेक को लेकर दोनों पक्षों के बॉडीगार्ड्स में कहासुनी शुरू हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि विधायक डब्लू सिंह के अंगरक्षक गाड़ी के अंदर बैठे थे, तभी संजय यादव के बॉडीगार्ड्स ने उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। यह नज़ारा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और अन्य कार्यकर्ताओं ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया, तब जाकर मामला संभला। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि उसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।न्यूज4नेशन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

 राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त से शुरू हुई है और 1 सितंबर तक बिहार के 25 जिलों से गुजरने वाली है। इस यात्रा को महागठबंधन लोकतंत्र बचाने की मुहिम बता रहा है। मगर यात्रा के दौरान हुई इस झड़प ने विपक्षी खेमे की अंदरूनी तनातनी को भी उजागर कर दिया है।

NSIT
Nsmch

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यह घटना विपक्षी एकजुटता की साख पर सवाल खड़े करती है। राहुल और तेजस्वी जिस मंच से लोकतंत्र बचाने का संदेश देने निकले हैं, वहीं उनके सहयोगी नेताओं के गार्ड आपस में उलझ रहे हैं। यह न केवल असहज स्थिति है, बल्कि महागठबंधन की समन्वय क्षमता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।